फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A PAC jawan committed suicide by shooting himself in UP Bhawan in Delhi

Delhi: यूपी भवन में पीएसी के जवान ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Fri, 10 Jan 2025 10:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 10 Jan 2025 10:36 PM IST
सार

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अकबरपुर, कानपुर यूपी निवासी जगराम सिंह यूपी पीएसी में हवलदार थे। इन दिनों यूपी भवन परिसर में उनकी तैनाती थी।

विज्ञापन
A PAC jawan committed suicide by shooting himself in UP Bhawan in Delhi
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

नई दिल्ली के चाणक्यपुरी थाना क्षेत्र में स्थित यूपी भवन में यूपी पीएसी के जवान जगराम सिंह (54) ने शुक्रवार दोपहर को खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला और न ही शुरुआती जांच में खुदकुशी के कारणों का पता लगा है। नई दिल्ली जिला पुलिस ने जगराम सिंह के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस ने जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए राममनोहर लोहिया अस्पताल में रखवा दिया है। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और खुदकुशी के कारणों का पता किया जा रहा है।

विज्ञापन

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अकबरपुर, कानपुर यूपी निवासी जगराम सिंह यूपी पीएसी में हवलदार थे। इन दिनों यूपी भवन परिसर में उनकी तैनाती थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे यूपी भवन के गार्ड रूम से गोली चलने की आवाज सुनाई। गोली की आवाज सुनते ही यूपी भवन में मौजूद सभी स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है। गोली उनके ठोढ़ी से होते हुए ऊपर निकल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। क्राइम के अलावा फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। 

विज्ञापन

पुलिस ने मृतक का फोन कब्जे में ले लिया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुसाइड नोट न मिलने की वजह से खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चला है। गोली उन्होंने अपनी सरकारी राफइल से मारी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के आने के बाद शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed