फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A man died after being hit by a train

Delhi NCR News: ट्रेन की चपेट में आकर एक शख्स की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
-समयपुर बादली रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा, मरने वाले की पहचान नहीं
विज्ञापन


-पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक की शिनाख्त में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
समयपुर बादली रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिलने पर उसकी पहचान नहीं हो पाई है। करीब 50 साल के व्यक्ति के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 अप्रैल को पुलिस को बादली रेलवे स्टेशन के पोल संख्या 13.23 के पास एक व्यक्ति के ट्रेन के चपेट में आने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मरने वाले शख्स के सिर का ऊपरी हिस्सा गायब है। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली लेकिन उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने आस पास की बस्ती में रहने वाले लोगों के जरिए भी उसकी पहचान करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की। पुलिस के मुताबिक उसके शव को 72 घंटे के लिए रखवा कर उनकी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed