फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A girl committed suicide by jumping in front of the metro at pitampura metro station

Pitampura Metro Station: महिला ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग, चपेट में आने से एक हाथ कटा, सिर में गंभीर चोट

Fri, 20 Sep 2024 07:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 20 Sep 2024 07:17 PM IST
सार

महिला की शिनाख्त हो गई है। वह कराला इलाके में परिवार के साथ रहती है। पुलिस महिला के परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
A girl committed suicide by jumping in front of the metro at pitampura metro station
Delhi Metro - फोटो : AdobeStock

विस्तार

पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर 53 साल की एक महिला ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। महिला को कूदते देख ट्रेन संचालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन महिला ट्रेन के चपेट में आ गई। उसका दाहिना हाथ कंधे के पास से कटकर अलग हो गया और सिर में गंभीर चोट लगी है। मेट्रो कर्मी और सीआईएसएफ के जवानों ने महिला को ट्रैक से हटाकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। रिठाला मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

महिला की शिनाख्त हो गई है। वह कराला इलाके में परिवार के साथ रहती है। पुलिस महिला के परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2.19 बजे एक महिला पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन संचालक ने महिला को प्लेटफार्म पर छलांग लगाते देख इमरजेंसी ब्रेक लगाया। लेकिन ट्रेन के चपेट में आने से महिला का दहिना हाथ कट गया। उसके सिर में भी गंभीर चोट लगी। हालांकि महिला होश में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन से उतरने वाले यात्री महिला को देखने के लिए वहां जमाबड़ा लगा दिया। जिन्हें सीआईएसएफ के जवानों ने वहां से हटाया और मेट्रो कर्मी की मदद से महिला को ट्रेक से बाहर निकाला। उसके बाद निजी गाड़ी से पास के अंबेडकर अस्पताल ले गए। जहां महिला का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मेट्रो पुलिस को दी गई। मौके पर छानबीन करने के बाद पुलिस अंबेडकर अस्पताल पहुंची। जहां महिला का इलाज चल रहा था। जांच में पता चला कि महिला अपने परिवार के साथ कराला इलाके में रहती है। पुलिस ने महिला के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधिकारी का कहना है कि महिला अभी बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस महिला के परिवार वालों से खुदकुशी के प्रयास के कारणों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। घटना की वजह से करीब पौन घंटे तक मेट्रो सेवाएं रुकी रहीं। जिसे 3.10 बजे सामान्य कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed