Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a five year old girl kidnapped after misdeed murdered In Bawana in Peeragarhi misdeed with a three year old gi

Delhi: बवाना में पांच साल की मासूम को अगवा कर दुष्कर्म, फिर हत्या; पीरागढ़ी में तीन साल की बच्ची संग दरिंदगी

Thu, 28 Mar 2024 09:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 28 Mar 2024 09:36 PM IST
सार

बवाना में मासूम को पहले अगवा किया गया फिर उसके दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। पीड़िता का शव एक फैक्टरी में बरामद हुआ। 

विज्ञापन
a five year old girl kidnapped after misdeed murdered In Bawana in Peeragarhi misdeed with a three year old gi
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में गुरुवार को दो मासूमों के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया गया। पहली घटना पीरागढ़ी में तीन साल तो बवाना इलाके में पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया गया। बवाना में तो मासूम को पहले अगवा किया गया फिर उसके दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। पीड़िता का शव एक फैक्टरी में बरामद हुआ। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।  

विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  

Trending Videos

टॉफी देने के बहाने कमरे में ले गया
पीरागढ़ी में घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद मां की शिकायत पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। वहीं, आरोपी के दूसरे समुदाय के होने से लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत करवाया। देर रात पुलिस ने करीब 30 जगह दबिश देने के बाद 27 वर्षीय आरोपी को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद मां ने देखा कि बच्ची गायब है। वह आसपास के इलाके में बेटी की तलाश करने लगी। इसके बाद मां मकान में रहने वाले किरायेदार युवक के कमरे को खटखटाया। आरोपी दरवाजा नहीं खोल रहा था। कुछ देर बाद वह दरवाजा खोलकर फरार हो गया। बच्ची कमरे में खून से लथपथ थी। मां के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां जमा हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बच्ची को इलाज के लिए पुलिस संजय गांधी अस्पताल ले गई। यहां बच्ची से दुष्कर्म का पता चला। 

विज्ञापन

बच्ची ने मां को बताया कि आरोपी टॉफी देने का लालच देकर उसे साथ लेकर गया था। बच्ची का इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी। इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी के दूसरे समुदाय के होने से घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के अधिकारियों ने लोगों को शांत करवाया। आरोपी फैक्टरी में काम करता था और कमरे में अकेले रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed