फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A drop in temperature recorded amid dry season in the mountains

Weather Update: पहाड़ों में कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे, ठिठुरन बढ़ी; इन इलाकों में हो सकती है बारिश

Tue, 11 Nov 2025 06:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 11 Nov 2025 06:02 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक, 11-12 नवंबर को केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन
A drop in temperature recorded amid dry season in the mountains
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पहाड़ों पर शुष्क मौसम के बीच तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कई जगह पारा शून्य से नीचे पहुंच चुका है। श्रीनगर में रविवार रात इस सीजन में सबसे सर्द (पारा -0.1 डिग्री) रही। वहीं, हिमाचल प्रदेश के ताबो में पारा शून्य से पांच डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में ठिठुरन बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, 11-12 नवंबर को केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों में मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा आदि राज्यों में शीतलहर की स्थिति बनेगी। हालांकि, अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं। हिमाचल प्रदेश में रविवार की रात इस सीजन में सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड हुई। कांगडा, मंडी, सोलन और हमीरपुर समेत 19 स्थानों में न्यूनतम तापमान दस डिग्री से कम रिकॉर्ड हुआ। ताबो में माइनस पांच डिग्री तक रात का तापमान पहुंच गया है। कुकुमसेरी और कल्पा का पारा भी माइनस में चल रहा है। प्रदेश में 16 नवंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर : पहलगाम में सबसे कम तापमान
जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में जल्द बर्फबारी का अनुमान है। इससे न्यूनतम पारा और नीचे आएगा जबकि अधिकतम अभी स्थिर रहेगा। राज्य में पहलगाम में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, जहां सोमवार को अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम था। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम है।

विज्ञापन

राजस्थान में रात का तापमान घट रहा
मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में रविवार रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सीकर जिले के फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नागौर में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकांश स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री कम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed