{"_id":"68c48a95515a34edc30fd5b2","slug":"a-declared-rogue-involved-in-50-cases-was-arrested-delhi-ncr-news-c-1-1-noi1190-3399781-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 50 मामलों में शामिल घोषित बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 50 मामलों में शामिल घोषित बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। मंडावली थाना पुलिस ने 50 आपराधिक मामलों में शामिल एक घोषित बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद की है। बदमाश की पहचान शकरपुर निवासी पंकज सिंह के रूप में हुई है। वह शकरपुर थाने का घोषित बदमाश है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि 10 सितंबर को पुलिस खेल गांव में रात को गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को बाइक पर सवार एक संदिग्ध दिखाई दिया। उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। संवाद