{"_id":"69b8b99926b5a4aea203d6ee","slug":"a-centralized-content-management-system-will-be-implemented-at-igi-airport-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"DelhI: आईजीआई एयरपोर्ट पर लागू होगा केंद्रीकृत कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी तुरंत जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DelhI: आईजीआई एयरपोर्ट पर लागू होगा केंद्रीकृत कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी तुरंत जानकारी
Tue, 17 Mar 2026 07:47 AM IST
Vijay Singh Pundir
शनि पाथौली, अमर उजाला, नई दिल्ली
शनि पाथौली, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 17 Mar 2026 07:47 AM IST
सार
नए केंद्रीकृत सीएमएस के लागू होने के बाद एयरपोर्ट के भीतर मौजूद सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म एक ही सिस्टम से नियंत्रित किए जाएंगे। इसके माध्यम से सभी सूचना प्रणालियों पर एक साथ जानकारी अपडेट की जा सकेगी। इससे यात्रियों तक सही और तुरंत जानकारी पहुंचाने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईजीआई एयरपोर्ट यात्रियों को बेहतर और त्वरित सूचना उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक केंद्रीकृत कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (सीएमएस) लागू किया जाएगा। इसे लेकर डायल ने सिस्टम की सप्लाई, कस्टमाइजेशन, इंटीग्रेशन और तकनीकी सपोर्ट से जुड़ी व्यवस्थाएं विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट पर हर समय हजारों यात्रियों की आवाजाही होती है। यात्रियों को उड़ानों की स्थिति, बोर्डिंग गेट, सुरक्षा निर्देश, टर्मिनल बदलाव और अन्य सेवाओं से संबंधित जानकारी की लगातार आवश्यकता होती है। अभी तक इन सूचनाओं को अलग-अलग प्रणालियों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाता रहा है। इससे कई बार जानकारी अपडेट होने में देर हो जाती है या अलग-अलग स्क्रीन पर अलग समय पर दिखाई देती है।
विज्ञापन
नए केंद्रीकृत सीएमएस के लागू होने के बाद एयरपोर्ट के भीतर मौजूद सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म एक ही सिस्टम से नियंत्रित किए जाएंगे। इसके माध्यम से सभी सूचना प्रणालियों पर एक साथ जानकारी अपडेट की जा सकेगी। इससे यात्रियों तक सही और तुरंत जानकारी पहुंचाने में काफी मदद मिलेगी। दुनिया के कई बड़े और व्यस्त हवाई अड्डों पर इस तरह के केंद्रीकृत कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम पहले से ही उपयोग में हैं। इससे सूचना प्रबंधन और संचालन बेहतर होता हैं।
विज्ञापन
एक क्लिक पर भेजी जा सकेगी आपात स्थिति की सूचना
इस सिस्टम का एक महत्वपूर्ण लाभ यह भी होगा कि किसी आपात स्थिति में एयरपोर्ट प्रशासन एक ही क्लिक के जरिये सभी स्क्रीन और डिजिटल माध्यमों पर आवश्यक संदेश प्रसारित कर सकेगा। परियोजना में सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने के साथ पूरी तकनीकी संरचना भी तैयार की जाएगी। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम पर सिस्टम के संचालन की जिम्मेदारी होगी।
एआई व डेटा एनालिटिक्स से जुड़ सकती है प्रणाली
सूत्रों की मानें तो भविष्य में इस प्रणाली को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स से भी जोड़ा जा सकता है। प्रबंधन के अनुसार व्यस्त समय में जब एयरपोर्ट पर भीड़ अधिक होती है, उस समय भी यात्रियों को स्पष्ट और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना बेहद जरूरी होता है। नया सिस्टम इस चुनौती को काफी हद तक आसान बना सकता है।
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कूरियर सेवा भी होगी बेहतर
डायल ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कूरियर सेवाओं को भी बेहतर बनाने की योजना बनाई है। इसके तहत अब लोग कूरियर भेजने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकेंगे। पैकेज की रियल टाइम ट्रैकिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। लोगों को लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी। वे अपने दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड कर कस्टम क्लियरेंस की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। घरेलू कूरियर सेवा में छोटे और बड़े पैकेज के लिए अलग-अलग विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे।