फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A businessman in Faridabad conspired to kidnap himself

Crime in Faridabad: क्राइम पेट्रोल देख कारोबारी ने रची खुद के ही अपहरण की साजिश, पूरा वाकया जान पुलिस भी रह गई दंग

Sun, 12 Jun 2022 07:07 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 12 Jun 2022 07:07 PM IST
सार

फरीदाबाद में ऑटोमोबाइल कारोबारी ने रंजिश का बदला लेने के लिए खुद के अपहरण और लूट की झूटी साजिश रची। दूसरे को लूट और अपने अपहरण के आरोप में फंसाने की योजना थी। आरोपी ने कबूल किया है कि उसने टीवी शो क्राइम पेट्रोल देखकर साजिश रची।

विज्ञापन
A businessman in Faridabad conspired to kidnap himself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फरीदाबाद में रंजिश का बदला लेने के लिए एक कारोबारी ने अपने ही अपहरण व लूट की झूठी कहानी रच दी। पूलिस ने केस दर्ज कर जांच की तो मामला फर्जी निकला। अब पुलिस ने झूठी शिकायत देने व साजिश रचने के आरोप में कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


थाना सदर बल्लबगढ़ प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन तथा क्राइम ब्रांच 65 प्रभारी ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि आरोपी का नाम नवीन है। इसकी ग्रेटर नोएडा में एमपी ऑटोमोबाइल नाम से कंपनी है। वह फरीदाबाद की निशा कास्टिंग के मालिक जयपाल से अपनी कंपनी का ऑटो पार्ट्स का सामान खरीदता है। 11 जून को नवीन ने पुलिस थाना सदर बल्लभगढ़ में आकर शिकायत दी कि 10 जून की रात जयपाल व उसके साथी नीटू ने गांव दयालपुर के पास उसकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगाकर उसकी गाड़ी छीन ली और अपहरण कर 10 लाख रुपये भी लूट लिए।

विज्ञापन

शिकायतकर्ता की बातों से थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन को मामला संदेहजनक लगा। जांच के लिए क्राइम ब्रांच 65 प्रभारी ब्रह्म प्रकाश की टीम को मौके पर बुलाई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच में पाया कि नवीन द्वारा दी गई शिकायत झूठी है। नवीन ने बताया कि वह फरीदाबाद से जयपाल की कंपनी से कुछ सामान लेकर जा रहा था। उसने बाद में पैसे देने की बात कही, लेकिन जयपाल ने बात नहीं मानी और सामान वापिस उतरवा लिया था।

आरोपी कारोबारी ने बताया कि बदला लेने के लिए नवीन ने जयपाल व उसके साथी के खिलाफ झूठी शिकायत दी थी। उसकी निशानदेही पर नोएडा के उसके मकान से 10 लाख रुपए बरामद किए गए। पुलिस ने नवीन के खिलाफ झूठी शिकायत देखकर पुलिस को गुमराह करने और पुलिस तथा अदालत का समय बर्बाद करने के आरोप में नवीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपी ने बताया कि उसने टीवी शो क्राइम पेट्रोल देखकर जयपाल को फंसाने की योजना बनाई थी। 

विज्ञापन

झूठी शिकायत देने के आरोप में चार महीने में 84 केस दर्ज

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त ने झूठी शिकायत देकर निर्दोष को सजा दिलाने पुलिस व अदालत का वक्त बर्बाद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि झूठी शिकायतों से निर्दोष व्यक्ति को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ते हैं। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार बीते चार महीनों में झूठी शिकायत देने वालों के खिलाफ 84 केस दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस आयुक्त ने चेतावनी देते हुए कहा है कि कोई भी व्यक्ति अपने फायदे के लिए इस प्रकार की हरकत न करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed