फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   95 km journey in 63 minutes; heart reaches hospital

Delhi NCR News: 63 मिनट में 95 किमी का सफर, अस्पताल पहुंचा दिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
- रोहतक से शालीमार बाग तक बना ग्रीन कॉरिडोर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। हृदय प्रत्यारोपण के लिए दान किए गए हृदय को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात रोहतक के पीजीआई से शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल तक करीब 95 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाया। यातायात पुलिस की टीमों के समन्वित प्रयास से एंबुलेंस ने यह दूरी महज 63 मिनट में पूरी की। अस्पताल में 45 वर्षीय चंचल यादव का हृदय प्रत्यारोपण होना था।

यातायात पुलिस उपायुक्त उत्तरी रेंज डॉ. सचिन कुमार सिंघल के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। रात करीब 8:10 बजे हृदय लेकर आ रही एंबुलेंस को दिल्ली सीमा पर टीआई नांगलोई ने रिसीव किया। इसके बाद नांगलोई, अमन विहार, रोहिणी, नरेला, समयपुर बादली, मॉडल टाउन और अशोक विहार की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में एंबुलेंस को लगातार पायलट किया। एंबुलेंस करीब 8:35 बजे फोर्टिस अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन


बॉक्स ----- ग्रीन कॉरिडोर

- तारीख : 17 सितंबर 2026
- दूरी : करीब 95 किमी
- कुल समय : 63 मिनट
- दिल्ली सीमा पर पहुंची : रात 8:10 बजे
- अस्पताल पहुंची : रात 8:35 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed