फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   88 people under investigation for contact with Corona infected person

कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 88 लोगों की पहचान, चल रही है जांच

Thu, 05 Mar 2020 05:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 05 Mar 2020 05:19 AM IST
विज्ञापन
88 people under investigation for contact with Corona infected person
कोरोना के मामले पर प्रेसवार्ता करते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में अब तक एक ही व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। दिल्ली सरकार उसके संपर्क में आने वाले 88 लोगों की पहचान कर जांच कर रही है। एयरपोर्ट पर आने वाले सभी यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग कराने के साथ सरकार 14 दिन तक नजर भी रखेगी। कोरोना वायरस से पैदा हुए हालात से निपटने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार ने एक राज्यस्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया है। इसमें दिल्ली पुलिस समेत सभी संबंधित सिविक एजेंसियां शामिल हैं। दिल्ली सचिवालय में बुधवार को टास्क फोर्स की पहली बैठक हुई। इसमें संबंधित विभागों को उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई।

विज्ञापन


टास्क फोर्स की बैठक के बाद दिल्ली सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दूसरे देश से आने वाले सभी यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। कोरोना वायरस के लक्षण मिलने पर उन्हें आरएमएल अस्पताल भेजा जा रहा है। इसके लक्षण 14 दिन बाद तक पैदा होने की आशंका को देखते हुए सभी यात्रियों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


केजरीवाल के मुताबिक, अभी तक एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। वह इटली से बुडापेस्ट व वियना होकर दिल्ली पहुंचा था। मयूर विहार निवासी इस व्यक्ति का फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। दिल्ली पहुंचने पर उसका 88 लोगों से संपर्क हुआ था। ऐसे में इन सभी 88 लोगों की पहचान कर जांच की जा रही है। केजरीवाल ने बताया कि अभी तक 116589 यात्रियों को एयरपोर्ट पर स्कैन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीएमसी समेत तीनों नगर निगम कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से आने वाले पर्यटकों की स्कैनिंग कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि अभी तक कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से 5769 यात्री दिल्ली पहुंचे हैं। इनमें से 4445 यात्रियों की जांच की गई है। इनमें से किसी भी यात्री में लक्षण नहीं मिले। वहीं 1324 यात्रियों से संपर्क नहीं हो सका है, उनकी पहचान की जा रही है।

एन-95 के मास्क व किट पर्याप्त

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार के पास एन-95 गुणवत्ता के मास्क व किट पर्याप्त हैं। इसमें कोई दिक्कत नहीं है। निजी संस्थानों के बारे में पता किया जा रहा है कि वहां क्या हालात हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इसकी कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। केजरीवाल ने बताया कि बैठक में सभी विभागों को उनके काम व जिम्मेदारियां बता दी गई हैं। सभी विभागों को कहा गया है कि वह इससे जुड़े मामलों को इमरजेंसी के तौर पर लें। कोरोना का वायरस तेजी से फैलता है, समय रहते नियंत्रित न कर पाने पर आगे बहुत मुश्किल रहती है।

कोरोना के नोडल अस्पताल कर रहे काम
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि एयरपोर्ट पर जिस भी यात्री में कोरोना वायरस के लक्षण मिल रहे हैं, उन सभी लोगों को अभी राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। सफदरजंग भी नोडल अस्पताल है। इसके अलावा हमने दिल्ली सरकार के 19 अस्पतालों और 6 प्राइवेट अस्पतालों में भी इस बीमारी से ग्रसित लोगों के इलाज के लिए क्षमता विकसित की है। इन अस्पतालों में भी आइसोलेशन बेड और आइसोलेशन वार्ड बना रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी तो इन अस्पतालों की भी मदद ले सकेंगे।  केजरीवाल ने बताया कि अभी तक जांच के लिए दो लैब हैं। एक एम्स में और दूसरी एनसीडीसी की लैब है। दोनों लैब में 250-250 सैंपल की प्रतिदिन जांच की जा सकती है। फिलहाल दो लैब पर्याप्त हैं। इसके बावजूद लेडी हार्डिंग में भी एक लैब चालू हो जाएगी। जरूरत पड़ने पर हम एलएनजेपी में भी एक लैब चालू कर देंगे।

स्कूलों में बच्चों को किया जाएगा जागरूक
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि सरकार की कोशिश जागरूकता फैलाने की है। शिक्षा विभाग से कहा गया है कि सभी स्कूलों के बच्चों में कोरोना वायरस के बारे में जागरूकता पैदा करें। इसके अलावा हर विभाग की जिम्मेदारी तय की गई है। स्टेट लेवल टास्क फोर्स सबकी जवाबदेही तय करेगी कि किसने क्या-क्या काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed