{"_id":"5d398ab18ebc3e6cb025c3aa","slug":"823-ews-and-lig-allotments-under-integrated-township-program-to-be-received-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: 823 ईडब्ल्यूएस व एलआईजी आवंटियों को आज मिलेंगे आवंटन-पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: 823 ईडब्ल्यूएस व एलआईजी आवंटियों को आज मिलेंगे आवंटन-पत्र
Thu, 25 Jul 2019 04:25 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 25 Jul 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
टाउनशिप (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : google
गाजियाबाद इंटीग्रेटेड टाउनशिप योजना में गरीबों के लिए बनाए गए ईडब्ल्यूएस व एलआईजी के आवंटियों को आवंटन-पत्र (पजेशन लेटर) देने की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू होगी। सबसे पहले क्रॉसिंग्स रिपब्लिक के ईडब्ल्यूएस व एलआईजी आवंटियों को पजेशन लेटर सौंपे जाएंगे। प्राधिकरण की ओर से गुरुवार को शिविर लगाकर आवंटियों को पजेशन लेटर दिए जाएंगे। आवंटियों को अपनी सभी रसीदों व दस्तावेज सहित उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
शासन के आदेशों के तहत पजेशन लेटर मिलने तक भवन का पूरा भुगतान कर चुके आवंटियों पर कोई अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा। ऐसे लोग जिन्होंने अभी पूरा पैसा जमा नहीं किया है, उनको 2014 से लेकर अब तक कॉस्ट इंडेक्स के अनुसार बढ़े हुए पैसे जमा करवाने होंगे। जिन आवंटियों का पूरा पैसा जमा हो चुका है, उन पर कॉस्ट इंडेक्स का असर नहीं होगा।
विज्ञापन
बता दें कि इंटीग्रेटेड टाउनशिप योजना के अंतर्गत बिल्डरों को कुल फ्लैट के 10 फीसदी गरीबों के लिए ईडब्ल्यूएस व एलआईजी बनाना अनिवार्य है। इंटीग्रेटेड टाउनशिप में शासन की ओर से ईडब्ल्यूएस की कीमत 2.40 लाख और एलआईजी की कीमत 5.10 लाख तय की गई थी।
विज्ञापन
आवंटियों को 15 साल में पैसा जमा करने का अवसर दिया गया था। प्राधिकरण की देखरेख में ही क्रॉसिंग्स रिपब्लिक के आवंटियों को 2014 में आवंटन लेटर जारी किए गए थे, लेकिन बिल्डर्स ने मनमानी कर ईडब्ल्यूएस की कीमत 3.25 लाख और एलआईजी की कीमत बढ़ाकर सात लाख कर नोटिस जारी कर दिए।
मामले में लैंडक्राफ्ट डेवलपर्स की हाईकोर्ट में याचिका खारिज होने व कोर्ट ने शासन को निर्णय का अधिकार दे दिया। शासन के आवंटियों के पक्ष में फैसला आने के बाद आवंटियों को पुरानी दर पर आवंटन-पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि क्रॉसिंग्स रिपब्लिक में ईडब्ल्यूएस व एलआईजी आवंटियों को शिविर लगाकर पजेशन लेटर सौंपे जाएंगे।