फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   8 hours power cut in noida

आज आठ घंटे गुल रहेगी बिजली

Sun, 20 Apr 2014 11:31 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 20 Apr 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
8 hours power cut in noida

रविवार को औद्योगिक क्षेत्र के चार सेक्टर और एक गांव में आठ घंटे बिजली गुल रहेगी।

विज्ञापन


पश्चिमांचल विद्युत निगम बिजलीघर में मरम्मत का काम करेगा, जिसके तहत यह निर्णय लिया गया है।

रविवार को सेक्टर तीन, चार, नौ और सेक्टर दस के ए और बी ब्लॉक के साथ हरौला गांव में सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

पश्चिमांचल विद्युत निगम के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर अरविंद राजवेदी ने बताया कि सेक्टर नौ स्थित 33/11 केवीए के बिजलीघर में बस बार बदला जाएगा।

इस उपकरण को बदलने में करीब सात से आठ घंटे का समय लगता है। ऐसे में सेक्टर नौ बिजलीघर से जुड़े हुए सेक्टरों और गांव में आपूर्ति बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि गर्मी होने के कारण बिजली की मांग बढ़ रही है, उपकरण की स्थिति का आकलन करके इन्हें बदलने का काम किया जा रहा है।

रविवार को औद्योगिक सेक्टरों में छुट्टी रहती है, ऐसे में उद्योगों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed