{"_id":"5bd8f66bbdec22694f461157","slug":"8-factories-closed-in-ghaziabad-due-to-air-pollution","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद प्रशासन ने की कार्रवाई, प्रदूषण फैला रही आठ फैक्ट्रियां बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद प्रशासन ने की कार्रवाई, प्रदूषण फैला रही आठ फैक्ट्रियां बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 31 Oct 2018 05:55 AM IST
विज्ञापन
pollution
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतरनाक स्तर तक पहुंच चुकी जिले की हवा को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मोड़ में आ गया है। ग्रैप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) टीम ने मंगलवार को कार्बन कांटिनेंटल, वर्धमान सहित प्रदूषण फैला रही शहर की आठ बड़ी फैक्ट्रियों को बंद करा दिया। दो फ्लाईओवर, एक सड़क और 14 कंस्ट्रक्शन साइट्स पर निर्माण कार्य बंद कराए, कार्बन कांटिनेंटल फैक्ट्री से हो रहे प्रदूषण के चलते बंदी की मांग को लेकर क्रॉसिंग्स रिपब्लिक सिटी के लोगों ने धरना भी दिया था।
विज्ञापन
गाजियाबाद में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंचने के बाद जिला प्रशासन ने ग्रैप टीम बनाकर प्रदूषण रोकने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए थे। ग्रैप टीम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, प्रशासन और जिला उद्योग के अधिकारियों को शामिल किया गया है। मंगलवार को ग्रैप ने एनएच-9 स्थित आठ फैक्ट्रियों को बंद कराया। डीएम रितु माहेश्वरी का कहना है कि एनजीटी के आदेश के क्रम में यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि ये फैक्ट्रियां मानकों से ज्यादा प्रदूषण फैला रही थीं। बंद कराई गई फैक्ट्रियों में कॉन्टिनेंटल कार्बन एनएच-9, वर्धमान थर्मोपैक, एनजी टेक्सटाइल प्रिंट्स, पारा प्रोडक्ट्स साईट-4, रोहिणी केमिकल्स साइट-4, अल्टीमा डेकोरेटिव पैनल्स साइट-4, केआर फूड्स, वीपी ट्रेडर्स शामिल है।
विज्ञापन
गाजियाबाद में मंगलवार को प्रदूषण का स्तर
एक्यूआई 451 (एयर क्वालिटी इंडेक्स)
पीएम 10 593
पीएम 2.5 384