फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   75 Dengue patients admit in hospital in Delhi

दिल्ली में कम नहीं हो रहा डेंगू का आतंक, 8 डिग्री तापमान में भी 75 मरीज हुए अस्पताल में भर्ती

Tue, 11 Dec 2018 04:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Dec 2018 04:26 AM IST
विज्ञापन
75 Dengue patients admit in hospital in Delhi
डेंगू वार्ड - फोटो : AmarUjala

दिल्ली इन दिनों तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से भी कम रिकॉर्ड किया जा रहा है। लेकिन सर्दी के बावजूद मच्छरों का आतंक कम नहीं हो रहा। राजधानी में पिछले सप्ताह के भीतर 75 लोगों को डेंगू के चलते विभिन्न अस्पतालों में भर्ती होना पड़ा। जबकि इस साल डेंगू के कारण चार लोगों की मौत तक हो चुकी है।   

विज्ञापन

   
सोमवार को सामने आई दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार, 1 से 8 दिसंबर के बीच 75 मरीजों को डेंगू हुआ है। इनमें सर्वाधिक 15 मरीज दक्षिणी दिल्ली इलाके से हैं। जबकि पूर्वी से पांच और पश्चिमी दिल्ली से 10 मरीज एडीज मच्छर की चपेट में आए हैं। इन सभी मरीजों का उपचार अभी जारी है। इसी के साथ ही दिल्ली में इस साल डेंगू मरीजों की संख्या 2732 हो चुकी है। इसके अलावा रिपोर्ट में मलेरिया और चिकनगुनिया का जिक्र भी है।
विज्ञापन


इस माह अभी तक मलेरिया का एक और चिकनगुनिया के तीन मरीज ही देखने को मिले हैं। निगम अधिकारियों की मानें तो इस रिपोर्ट के आधार पर ये कहना गलत नहीं है कि ठंड में मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीजों में कमी आई है। लेकिन डेंगू फिलहाल दिल्ली वालों को परेशान किए हुए है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सोमवार को ही सामने आई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में स्वाइन फ्लू जोर पकड़ने लगा है। अभी तक इस वायरस से 132 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि बीते महीनों में दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed