{"_id":"67c234419234df6e670ef043","slug":"74-pc-eduction-in-deaths-due-to-fire-in-the-capital-in-delhi-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : राजधानी में आग से मौत के मामलों में आई 74% की कमी, अग्निशमन विभाग ने जारी किये आंकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : राजधानी में आग से मौत के मामलों में आई 74% की कमी, अग्निशमन विभाग ने जारी किये आंकड़े
Sat, 01 Mar 2025 03:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 01 Mar 2025 03:40 AM IST
सार
दिल्ली अग्निशमन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष 24 फरवरी तक आठ व्यक्तियों की मौत हुई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 31 मौतें हुई थीं।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में आग से संबंधित मौतों की संख्या में इस साल 74 प्रतिशत की कमी आई है। दिल्ली अग्निशमन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष 24 फरवरी तक आठ व्यक्तियों की मौत हुई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 31 मौतें हुई थीं।
विज्ञापन
आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में आग लगने की घटना में छह लोगों की मौत हुई थी और 24 फरवरी तक दो लोगों की मौत हुई। यह पिछले साल की तुलना में कमी दर्शाता है। पिछले साल जनवरी में कुल 15 लोगों की मौत हुई थी और 24 फरवरी तक 16 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
पिछले वर्ष जनवरी में आग की घटनाओं में 51 लोग बच गए थे या घायल हुए थे, जबकि इस वर्ष जनवरी माह में आग की घटनाओं में 38 लोग बच गए या घायल हुए। गत 24 फरवरी तक के आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल आग की घटनाओं में 34 लोग बच गए या घायल हो गए थे, जबकि इस साल आग की घटनाओं में 42 लोग बच गए या घायल हो गए।
विज्ञापन
डीएफएस द्वारा जनवरी में प्राप्त आग संबंधी कुल कॉल में इस वर्ष कमी देखी गई है, जो पिछले वर्ष 1,204 थी, जबकि इस वर्ष 938 कॉल प्राप्त हुई हैं। इसके अगले महीने के शुरुआती 24 दिनों के आंकड़े बताते हैं कि पिछले वर्ष आग संबंधी 834 कॉल प्राप्त हुई थीं।