{"_id":"58e655d54f1c1b081a5b45d2","slug":"6-lakhs-thievery-by-making-excuse-for-relative-illness-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार की बीमारी का बहाना बनाकर ठग लिए 6 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदार की बीमारी का बहाना बनाकर ठग लिए 6 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 06 Apr 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
fraudulent phone calls
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में जालसाज ठगी के रोज नए तरीके इजाद कर रहे हैं। साइबर सिटी में रिश्तेदार के बीमारी का बहाना बना कर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार नरवेश चौधरी सिटी थाना क्षेत्र के शिवनगर में रहते हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया है कि पिछले महीने उनके यहां एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उसका नाम इंद्रपाल है। फोन करने वाले ने खुद को नरवेश के पिता का मित्र बताया।
उसने बताया कि उसका रिश्तेदार बहुत बीमार है और तत्काल पांच हजार रूपए की जरूरत है। उसकी बातें सुनकर नरवेश ने 5 हजार रूपए उसके पेटीएम में ट्रांसफर कर दिया। आरोप है कि अगले दिन उस व्यक्ति का फिर फोन आया और उसने 10 हजार रूपए फिर मांगे।
विज्ञापन
पीड़ित ने यह रकम उसके पेटीएम में ट्रांसफर कर दी। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया है कि इंद्रपाल नाम के व्यक्ति ने लगातार उसके यहां फोन कर रिश्तेदार की हालत खराब होने का हवाला देकर कई बार पेटीएम में पैसे ट्रांसफर कराए।
आरोप है कि फोन करने वाले ने करीब 6 लाख रूपए ले लिए। बार-बार फोन आने पर पीड़ित को शक हुआ। शिकायतकर्ता ने जब अपने रिश्तेदार के यहां फोन किया तो उसके होश उड़ गए।
लड़के ने बताया कि उसके पिता इंद्रपाल बिल्कुल ठीक हैं। ठगी का अहसास होने पर शिकायतकर्ता ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। आर्थिक अपराध शाखा की जांच में आरोप सही पाए गए जिसके आधार पर शहर थाना पुलिस ने इंद्रपाल के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया।