{"_id":"5fef504253901044a70fdf20","slug":"585-corona-positive-patients-found-in-delhi-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना के 585 नए मामले आए सामने, 21 मरीजों की मौत हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना के 585 नए मामले आए सामने, 21 मरीजों की मौत हुई
Fri, 01 Jan 2021 10:09 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में बीते कई दिनों से कोरोना के एक हजार से कम मामले आ रहे हैं। शुक्रवार को संक्रमण के 585 नए मामलों की पुष्टि हुई जबकि, 21 मरीजों की मौत हो गई। 717 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। घटते मामलों के साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रिकवरी दर बढ़कर करीब 98 फीसदी हो गई है। कोरोना से मृत्युदर 1.68 फीसदी हैं। वहीं, कुल संक्रमण दर 7.16 फीसदी है।
विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, संक्रमितों की कुल संख्या अब 6,25, 954 हो गई है। इनमें 6,10, 039 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल 10557 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 5358 हो गई है। इनमें से अस्पतालों में 2072 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर सेंटर में 61 और कोविड मेडिकल सेंटर में 24 मरीजों का इलाज चल रहा हैं। होम आइसोलेशन में 2616 लोग उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कुल 80565 जांच की गई। दिल्ली में अब तक 8740395 लोगों की जांच की जा चुकी है। इस दिन की संक्रमण दर 0.73 फीसदी रही। घटते मामलों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या घटकर 3874 रह गई है।
विज्ञापन
एलएनजेपी में ब्रिटेन से लौटने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 हुई
दिल्ली में ब्रिटेन से आने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 42 हो गई है। इन सभी मरीजों को इन सभी मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल के विशेष वार्ड में रखा गया है। इनमें से चार लोग कोरोना के नए स्ट्रैन से संक्रमित हैं।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में ब्रिटेन से लौटने वाले चार और व्यक्ति को लोकनायक के विशेष कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया है। दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे घर-घर जांच अभियान में ब्रिटेन से लौटे अब कर कुल 42 लोग संक्रमित पाए जा चुके थे।
नए स्ट्रेन की जांच के लिए इनमें से कुछ लोगों के सैंपल पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलाजी (एनआइबी) और कुछ के सैंपल जांच के लिए नेशनल कंट्रोल फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) केंद्र भेज दिए गए हैं। यहां जिनोम सीक्वेंसिंग जांच से वायरस के रूप का पता लगाया जाएगा।
रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात की पुष्टि हो सकेगी कि इनमें बिट्रेन में फैला नए स्ट्रेन वाले कोरोना वायरस का संक्रमण तो नहीं है। सभी 42 मरीजों के सैम्पल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। फिलहाल 30 लोगों की जांच के नतीजे आ गए हैं और इनमें से चार लोगो में कोरोना वायरस के ब्रिटेन में पाए गए नए रूप की पुष्टि हुई है।