{"_id":"5fe968938ebc3e3c4073dd42","slug":"53-bike-riders-clallaned-for-over-speeding-bike-on-yamuna-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर स्टंट करने वाले 53 बाइकर्स का चालान, हर सप्ताहांत पर लोगों को होती थी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर स्टंट करने वाले 53 बाइकर्स का चालान, हर सप्ताहांत पर लोगों को होती थी परेशानी
Mon, 28 Dec 2020 11:01 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
स्टंट करने वालों के पुलिस ने किए चालान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से लेकर जेवर तक प्रत्येक सप्ताहांत पर दिल्ली-एनसीआर के बाइकर्स का आतंक रहता था। एक्सप्रेसवे पर स्टंट दिखाते बाइकर्स के कारण अन्य वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बीते तीन सप्ताह से अमर उजाला लगातार इस संबंध में खबरें प्रकाशित कर रहा था।
अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेकर रविवार सुबह नॉलेज पार्क व जेवर थाना पुलिस पहले ने से ही इन बाइकर्स को रोकने का इंतजाम कर दिया। दोनों थानों की पुलिस ने अभियान चलाकर 53 बाइकर्स का चालान किया। चालान से 1.60 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
ठंड और कोहरे के बीच 15 फरवरी तक यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति 100 से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। इसके बाद भी दिल्ली और एनसीआर के बाइकर्स प्रत्येक सप्ताहांत पर यमुना एक्सप्रेसवे का रुख करते थे।
विज्ञापन
बाइकर्स यमुना एक्सप्रेसवे पर तीव्र गति से बाइक दौड़ाते थे। जेवर तक तेज रफ्तार के साथ जमकर स्टंटबाजी भी करते थे। इससे अन्य वाहन चालकों को परेशानी होती थी। इस मसले पर अमर उजाला की तरफ से कई बार खबरें प्रकाशित की गईं। पुलिस ने खबरों का संज्ञान लेकर रविवार ऐसे बाइकर्स का चालान किया।
नॉलेज पार्क थाने में 41 व जेवर थाने में 12 बाइकर्स के चालान किए गए। पुलिस के मुताबिक, 53 बाइकर्स के लगभग 1.60 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान किया गया। यातायात के नियमों के उल्लंघन पर 9500 रुपये का सबसे अधिक का चालान किया गया।

गलत दिशा में चलाते हैं बाइक
यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्रबंधन के अनुसार, सप्ताहांत पर बाइकर्स जीरो प्वाइंट से जेवर तक रेस करने के बाद ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ 36 किलोमीटर की दूरी पर बने ढाबों पर नाश्ता करने के लिए रुकते थे। इसके बाद कुछ ही बाइकर्स सबौता कट पर उतरने के बाद टोल जमाकर जेवर की ओर से दिल्ली जाते थे।
वहीं, ज्यादातर बाइकर्स ढाबों से 30 किमी दूर बने कट तक गलत दिशा बाइकों को दौड़ाते थे या फिर ग्रीन ब्लेट से बाइकों को दूसरी साइड में कूदाकर दिल्ली जाते थे। ऐसा वो टोल बचाने के लिए करते थे।
आगे भी चलता रहेगा अभियान
पुलिस अधिकारियों की मानें तो यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों से बचाव के लिए 15 दिसंबर से वाहनों की गति 100 से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। ऐसे में कोई भी वाहन चालक इससे अधिक रफ्तार से वाहन चलाएगा या फिर स्टंटबाजी करता है तो उसके खिलाफ यातायात नियमों के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।