{"_id":"68651511708fccdcb403c770","slug":"52-bikes-without-number-plates-and-modified-bikes-were-seized-in-greater-noida-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ग्रेटर नोएडा में बिना नंबर प्लेट और मॉडिफाइड बाइकों के खिलाफ कार्रवाई, दो महीने में 52 बाइकें सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ग्रेटर नोएडा में बिना नंबर प्लेट और मॉडिफाइड बाइकों के खिलाफ कार्रवाई, दो महीने में 52 बाइकें सीज
Wed, 02 Jul 2025 04:49 PM IST
श्याम जी.
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 02 Jul 2025 04:49 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक अभियान के तहत बिना नंबर प्लेट और मॉडिफाइड बाइकों के खिलाफ कार्रवाई कर 52 बाइकें सीज कीं, ताकि मोबाइल लूट और स्ट्रीट क्राइम पर अंकुश लगाया जा सके। सात वाहन 15 वर्ष से अधिक पुराने होने के कारण कबाड़ में डाले गए।
विज्ञापन
सीज की गई बाइकें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासना कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में बीते दो माह के दौरान बिना नंबर प्लेट और मॉडिफाइड बाइक के खिलाफ अभियान चलाकर 52 बाइकों को सीज किया है। यह अभियान कासना कस्बे के मुख्य बाजार, शराब के ठेकों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चलाया गया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि अभियान के दौरान निर्देश दिए गए थे कि यदि किसी बीट में ड्यूटी पर तैनात चौकी प्रभारी या बीट आरक्षी को ऐसी कोई बाइक दिखती है। जिस पर नंबर प्लेट न हो या तीन सवारी बैठी हो तो उसे तत्काल थाने लाकर पूछताछ की जाए। इसके बाद मोटर वाहन अधिनियम की धारा-207 के तहत वाहन सीज करने की कार्रवाई की जाए। साथ ही वाहन सवार संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ के बाद उनके परिजनों को सुपुर्द किया जाए।
विज्ञापन
इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में मोबाइल लूट और स्ट्रीट क्राइम जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाना है, जिनमें अक्सर ऐसे ही बिना नंबर प्लेट या मॉडिफाइड बाइकों का इस्तेमाल किया जाता है। सख्ती का असर यह हुआ कि बीते दो माह में कुल 52 बाइक जब्त की गईं। इनमें से सात वाहन ऐसे पाए गए जो 15 वर्ष की निर्धारित अवधि पार कर चुके थे। ऐसे वाहनों को कबाड़ की श्रेणी में माना गया है। अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन