फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   50 flights and more than 36 long distance trains affected due to smog in Delhi

Trains Delayed News: धुंध की परत से दृश्यता घटी, 50 विमान और लंबी दूरी की 36 से अधिक ट्रेनें प्रभावित

Tue, 19 Nov 2024 10:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 19 Nov 2024 10:27 PM IST
सार

दिल्ली आने-जाने वाली 36 से अधिक ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि रेलवे ट्रैक पर दृश्यता घटने से सामान्य परिचालन नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
50 flights and more than 36 long distance trains affected due to smog in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

सर्दी का असर दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में दिख रहा है। धुंध की परत से दृश्यता बिल्कुल घट गई है। सुबह के वक्त उत्तर भारत में चलने वाली 36 ट्रेन घंटों देरी से चली। रेल के साथ ही हवाई यातायात प्रभावित हुई। करीब 50 विमानों का संचालन देरी से हुआ। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन

उत्तर भारत के विभिन्न शहरों में बनी धुंध की परत का असर ट्रेनों का गति पर पड़ा। दिल्ली आने-जाने वाली 36 से अधिक ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि रेलवे ट्रैक पर दृश्यता घटने से सामान्य परिचालन नहीं हो रहा है। ट्रेन लेट होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

सहरसा-आनंद विहार स्पेशल, पुरुषोत्तम सुपरफास्ट, एपी एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, जम्मू मेल, अवध असम, पंजाब मेल, मालवा एक्सप्रेस, जम्मू राजधानी एक्सप्रेस, चंपारण हमसफर, स्वतंत्रता सेनानी, उत्तर संपर्क क्रांति, आनंद विहार-डिब्रूगढ़ स्पेशल, निजामुद्दील-जबलपुर समेत कई ट्रेन देरी से चली। मंगलवार को देरी से दिल्ली के स्टेशनों पर पहुंची कई ट्रेनों की वापसी बुधवार के लिए निर्धारित की गई है।

ट्रेनों की लेटलतीफी की वजह से कई ट्रेनों को घंटों पुर्ननिर्धारित की जा रही है। इस कारण स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे व विमानन कंपनियों ने यात्रियों से अपील की है कि समय-सारणी पता करके ही एयरपोर्ट व स्टेशन पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed