फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   5 special things of first day 6th delhi assembly session

दिल्ली विस सत्र के पहले दिन की 5 अनसुनी बातें

Tue, 24 Feb 2015 08:31 AM IST
Updated Tue, 24 Feb 2015 08:31 AM IST
विज्ञापन
5 special things of first day 6th delhi assembly session

विपक्ष को अनदेखा करने की कोशिश

विज्ञापन

शपथ ग्रहण के बाद सदस्य विधानसभा अध्यक्ष, विपक्ष के नेताओं से हाथ मिलाने की परंपरा रही है। लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छोड़ दें तो अनदेखी की कोशिश की गई। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विपक्ष के विधायकों की तरफ देखा भी नहीं।

मंत्री गोपाल राय वहां तक जा नहीं सके तो जितेन्द्र तोमर व असीम अहमद खान ने भी हाथ मिलाकर बधाई लेना मुनासिब नहीं समझा। हालांकि सत्येन्द्र जैन और संदीप कुमार ने हाथ जरूर मिलाया। इस बीच उपराज्यपाल दीर्घा में बैठे आप के पंजाब से सांसद भगवंत मान से मंत्री व ज्यादातर विधायकों ने हाथ मिलाया।
विज्ञापन


एक ही साथ बैठे थे आप के तीन पूर्व मंत्री
आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार में मंत्री रहे सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज और राखी बिड़लान इस बार मंत्री नहीं है। लेकिन अगली पंक्ति में ही तीनों एक साथ बैठे। बाहर जब बतौर विधायक शपथ लेने का अनुभव पूछा गया तो राखी बिड़लान ने कहा कि कोई फर्क नहीं। अरविंद केजरीवाल ने शपथ वाले दिन मंच से कहा है कि मंत्री या मुख्यमंत्री वो नहीं बल्कि सभी विधायक व जनता मुख्यमंत्री व मंत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अहंकार में आ गई सत्ताधारी पार्टी

5 special things of first day 6th delhi assembly session
अहंकार में आ गई सत्ताधारी पार्टी
भाजपा विधायक दल के नेता विजेंद्र गुप्ता की मानें तो मीडिया की स्वतंत्रता खत्म करके नियंत्रित कर रहे हैं। पादर्शिता नहीं चाहते। अहंकार में आकर विपक्ष को हतोत्साहित करने की कोशिश में पहले दिन का हाल सबके सामने है। विपक्ष का जानबूझकर उपहास किया जा रहा है। तीस सेकेंड नहीं दिया।

अरविंद केजरीवाल को भेंट की पेंटिंग
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके प्रशंसक नील रंजन ने उनकी एक पेंटिंग बनाकर भेंट की है। पेंटिंग लेकर खड़े नील रंजन ने बताया कि आशी की किरण दिखी है इसलिए सत्यमेव जयते के साथ अरविंद केजरीवाल की पेंटिंग बनाई और उन्हें भेंट की है।

सदस्यों के अधिकार की रक्षा करुंगा
विस अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि जो काम मुझे सौंपा गया है उसे सजगता से पूरा करुंगा। सभी सदस्यों के अधिकार की रक्षा करुंगा, हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वच्छ व भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति की आशा की किरण दिखाई है। जिससे गरीबों के मन में आशा जगी है। जनता को जो सपना दिखाया है उसे पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed