फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   5 loot in noida.

लूटपाट का गढ़ बना नोएडा, ताबड़तोड़ 5 वारदातें

Tue, 28 Oct 2014 06:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा/ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा/ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 28 Oct 2014 06:06 AM IST
विज्ञापन
5 loot in noida.

बदमाशों ने इंजीनियर और व्यापारी से लूटी कार

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने कासना में इंजीनियर और दनकौर में कपड़ा व्यापारी से कार लूट ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कासना कोतवाली क्षेत्र के पीथ्री सेक्टर निवासी इंजीनियर कमल जोशी रविवार देर रात मार्केट गए थे। लौटते समय जब वो सेक्टर के पास पहुंचे तो कार सवार कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

फिर बदमाशों ने हथियार दिखाकर इंजीनियर को कार से नीचे उतार दिया और पोलो कार लूटकर भाग गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। वहीं, दिल्ली के रोहिणी निवासी राजीव सेठी कपड़ा व्यापारी हैं। वह सोमवार दोपहर को यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में स्विफ्ट कार से फ्लैट देखने गए थे। वापसी में जब वह गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास पहुंचे तो सड़क पर खडे़ एक युवक ने उन्हें हाथ का इशारा देकर रोक लिया।
विज्ञापन


कार रुकने के बाद बदमाशों ने ड्राइवर साइड के शीशे पर सरिया मार दिया, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। इसके बाद उन्होंने व्यापारी को नीचे उतार दिया। जब व्यापारी ने गाड़ी में रखा मोबाइल मांगा तो बदमाशों ने उसको सड़क पर पटक कर तोड़ दिया। फिर बदमाश कार लेकर भाग गए। पीड़ित व्यापारी ने दनकौर कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूटपाट का विरोध करने पर मारा चाकू
नोएडा के सेक्टर-64 में रविवार रात बदमाशों ने एक चौकीदार से लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने चौकीदार को चाकू भी मार दिया। सेक्टर-58 थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। गढ़ी चौखंडी निवासी संजय सेक्टर-60 की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है।

रविवार रात जब वह साइकिल पर कंपनी से घर लौट रहा था तो सेक्टर-64 बिजली घर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने उससे मोबाइल व रुपये लूट लिये। विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ित के हाथ में चाकू मार दिया।

'लूटपाट कर रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा
ग्रेटर नोएडा के दादरी के सलारपुर गांव में रविवार रात एक मकान में लूट कर रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बदमाशों की जमकर पिटाई की और फिर जारचा पुलिस को सौंप दिया है। उनके कब्जे से लूटे गए जेवर और हथियार बरामद किए हैं।

जारचा कोतवाली के सलारपुर गांव में महेश कुमार परिवार के साथ रहता है। रविवार को वह किसी काम से बाहर गया था। घर पर पत्नी सुनीता अकेली थी। घर पर अकेली महिला देखकर दो बदमाश मकान के अंदर घुस गए। तमंचा और चाकू के बल पर दोनों ने घर में रखे दो हजार रुपये और जेवर रख लिया।

महिला से जेवर उतरवाने के चलते उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बदमाशों को पकड़ लिया। इनकी पहचान सुंदर पुत्र रामवीर निवासी डडुआ शिकारपुर और राहुल पुत्र गजेसिंह निवासी दरवेशपुर शिकारपुर (बुलंदशहर) हुई है।

एजेंट से बाइकर्स ने 95 हजार रुपये लूटे
ग्रेटर नोएडा के दादरी के जीटीरोड पर एनटीपीसी पुल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार दिखाकर सहारा के एजेंट से 95 हजार रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर बादलपुर थाने में दे दी है।

बादलपुर थाना क्षेत्र के सादौपुर गांव निवासी मनोज शर्मा सहारा में एजेंट के रूप में काम करते हैं। गांवों के निवेशकों से कलेक्शन कर नगदी को जमा कराते हैं। सोमवार सुबह गांव से बाइक पर 95 हजार की नगदी लेकर दादरी के लिए चले थे। धूम मानिकपुर गांव पार कर जीटी रोड़ स्थित एनटीपीसी पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

मनोज के गिरते ही बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगाकर नगदी से भरा थैला लूट लिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बदमाशों के दादरी की तरफ  भागने पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू करा दी, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे।

बाइक सवार बदमाशों ने लूटी युवती की चेन
नोएडा सेक्टर-58 थाना के अंतर्गत सेक्टर-65 में सोमवार दोपहर दिनदहाड़े दिल्ली की एक युवती की चेन बदमाशों ने लूट ली। युवती सेक्टर-65 की एक कंपनी में साक्षात्कार के लिए आई हुई थी। पुलिस के मुताबिक कामिनी पाटिल गौतम नगर दिल्ली की निवासी हैं।


वह सोमवार दोपहर 02.30 बजे सेक्टर-65 की एक कंपनी में साक्षात्कार के लिए आई हुईं थीं। वह पैदल जा रहीं थीं। तभी पीछे से आए दो बाइक सवारों ने उसकी चेन लूट ली। लूट के बाद बदमाश फरार हो गए। इस बाबत युवती ने सेक्टर-58 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed