फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   5 celebrities, who tampering his female disciples

इन 5 ने भी अपनी शिष्याओं से की छेड़छाड़

Tue, 13 May 2014 05:17 PM IST
Updated Tue, 13 May 2014 05:17 PM IST
विज्ञापन
5 celebrities, who tampering his female disciples

प्रसिद्ध नृत्य गुरु सैयद सलाहुद्दीन पाशा पर उनकी एक शिष्या ने छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने का आरोप लगाया। सोमवार को उन्हें गिरफ्तार जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सैयद सलाहुद्दीन पाशा को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की मानें तो पीड़िता आरोपी डांसर की एनजीओ से जुड़ी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सलाहुद्दीन के उनकी पत्नी से भी संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं।

विज्ञापन

अपने एक्टिंग स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़

5 celebrities, who tampering his female disciples

देवों के देव महादेव जैसे सुप्रसिद्ध टीवी सीरियल में अहम किरदार निभाने वाले सुशील मान ने आपना एक एक्टिंग स्कूल खोल रखा है। इसमें वह नई-नई लड़कियों को एक्टिंग सिखाने और बॉलीवुड में एंट्री दिलाने के सपने दिखाता है।

पीड़िता के मुताबिक जब कोई लड़की उसके जाल में फंस जाती है, तो उसके जिस्म के साथ खिलवाड़ शुरू कर देता है।

पीड़िता के मुताबिक वह काफी समय से उसे फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर उसक साथ छेड़छाड़ कर रहा था। फिलहाल यह जेल में है।

कलीग के यौन शोषण का आरोप

5 celebrities, who tampering his female disciples

तहलका की एक महिला पत्रकार ने इसके संपादक तरुण तेजपाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

उसके मुताबिक तेजपाल ने 7 और 8 नवंबर को गोवा के एक फाइव स्टार होटल के लिफ्ट में उसका यौन उत्पीड़न किया।

इसके बाद तेजपाल को आईपीसी की धारा 354ए ( महिलाओं से छेड़छाड़) और धारा 376 (2)(के) (बंधक बना कर बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

भक्त की बेटी के साथ शर्मनाक हरकत

5 celebrities, who tampering his female disciples

आसाराम के खिलाफ उनके एक भक्त की बेटी ने रेप का आरोप लगाया। उसकी ओर से दाखिल चार्जशीट के मुताबिक, दुर्घटना की रात पीड़िता ने डेढ़ घंट तक यौन उत्पीड़न सहा था। पीड़िता को चक्कर आने की शिकायत के बाद अनुष्ठान से दूर करने के लिए साजिश के तहत आसाराम के जोधपुर के मणई आश्रम स्थित कुटिया तक लाया गया।

आसाराम के सहयोगियों ने अंधेरी कुटिया में पीड़िता को अंदर दाखिल कराया। आसाराम पहले से ही अंदर मौजूद थे। उन्होंने पीड़िता को समर्पण के लिए कहा और इसके बाद अपने वस्‍त्र उतार दिए। लेकिन जैसे ही वह पीड़िता के वस्‍त्र उतारने लगे, तो पीड़िता ने विरोध किया।

इस दौरान आसाराम ने डेढ़ घंटे तक पीड़िता का यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता के अधिक विरोध करने पर उसे यह धमकी देते हुए कुटिया के बाहर भेजा कि भीतर की बातें किसी को बताईं तो उसे जान से मार दिया जाएगा। गौरतलब है कि यौन दुष्कर्म के मामले में जोधपुर पुलिस ने आसाराम को इंदौर से गिरफ्तार से किया था।

लॉ इंटर्न के शारीरिक शोषण का अरोप

5 celebrities, who tampering his female disciples

जस्टिस गांगुली लॉ इंटर्न के यौन शोषण के आरोपों में फंसे हुए हैं। लॉ इंटर्न के आरोपों को सुप्रीम कोर्ट की एक जांच कमेटी ने सही पाया था।

जस्टिस गांगुली पर एक लॉ इंटर्न ने यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। उसने अपने हलफनामे में कहा था कि दिसंबर 2012 में होटल के कमरे में जस्टिस गांगुली ने उसे शराब पिलाई।

उसका हाथ चूमा और आई लव यू बोला। उन्होंने उससे रात में होटल में ही रुकने के लिए भी कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed