{"_id":"5cafd2fbbdec22141c6e7bb4","slug":"48-lakhs-rs-fraud-by-husband-wife-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर अधिकारी बन दंपती से ठगे 48 लाख रुपये, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर अधिकारी बन दंपती से ठगे 48 लाख रुपये, मामला दर्ज
Fri, 12 Apr 2019 05:21 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Apr 2019 05:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को आयकर अधिकारी बताकर टैगोर गार्डन स्थित एक घर में घुसकर बदमाशों ने 48 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने राजौरी गार्डन थाना में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में घर में दाखिल होते हुए आरोपी भी दिख रहे हैं।
विज्ञापन
इंद्रवीर अपनी पत्नी के साथ टैगोर गार्डन में रहते हैं। दंपती एक ही कंपनी में कार्यरत है और बृहस्पतिवार सुबह दोनों घर पर थे। इसी दौरान अचानक एक कार में सवार होकर चार व्यक्ति उनके घर पहुंचे और खुद को आयकर अधिकारी बतातेे हुए आय से अधिक संपत्ति का हवाला देकर घर की जांच करने की बात कही। आरोपियों में एक महिला भी थी।
विज्ञापन
इस दौरान एक बदमाश ने इंद्रवीर को अपना पहचान पत्र भी दिखाते हुए कहा कि आपके पास आय से अधिक नकदी है, जिसका ब्यौरा आयकर को नहीं दिया गया। आरोपियों ने इसके बाद दंपती से घर में रखे 48 लाख रुपये निकलवा लिए और जांच के पूरा होने तक अपने कब्जे में रखने की बात कही।
विज्ञापन
आरोपियों ने दंपती का विश्वास जताने के लिए एक पेपर पर हस्ताक्षर भी लिए और कहा कि कुछ देर में आयकर विभाग से पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। इसकी सूचना फोन पर दिए जाने की बात कहते हुए आरोपी वहां से फरार हो गए।
शाम तक जब कोई फोन नहीं आया तो शक होने पर इंद्रवीर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर इंद्रवीर के घर के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज हासिल कर, उसे खंगालने में जुट गई है।