{"_id":"56fbae954f1c1bd269f00198","slug":"45-thousand-complaints-of-fast-electricity-meter-or-defective-meters","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालभर में मीटर तेज भागने की 45 हजार शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालभर में मीटर तेज भागने की 45 हजार शिकायतें
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 30 Mar 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में उपभोक्ता मीटर जलने, तेज भागने या कंपनी की तरफ से मीटर बदले जाने से परेशान हैं। वितरण कंपनियों ने पिछले एक साल में 3.22 लाख नए बिजली कनेक्शन दिए हैं तो 2.39 लाख मीटर भी बदले हैं।
विज्ञापन
मीटर बदलने को लेकर मीटर जलने, खराब होने, तेज भागने या गड़बड़ी किए जाने का हवाला दिया जाता है। जो आंकड़े विस के एक सवाल पर लिखित जवाब में सामने आए हैं, उसके हिसाब से 45,491 उपभोक्ताओं ने मीटर तेज दौड़ने की शिकायत की है। लेकिन जांच में सिर्फ 7 मीटर तेज दौड़ते पाए गए हैं। वहीं डीईआरसी के दिशा निर्देशों के हिसाब से विश्वास नहीं होने पर अपना मीटर लगाने की छूट का प्रचार-प्रसार करने का ऐलान बिजली मंत्री सत्येंद्र जैन ने किया है।
विज्ञापन
कृष्णा नगर से विधायक एसके बग्गा ने पूछा था कि एक साल में कितने उपभोक्ताओं के मीटर उतारे गए? जबाव आया है 2,39,012 मीटर बदले गए, जिसमें 1,26,658 मीटर जले या खराब थे। सबसे अधिक मीटर करीब एक लाख टीपीडीडीएल ने बदले, जिसमें 64 हजार मीटर जले या खराब थे। वहीं एक साल में सबसे अधिक नए कनेक्शन बीआरपीएल ने 1.51 लाख दिए हैं।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं के जो मीटर उतारे जाते हैं उसकी जांच रिपोर्ट आने को लेकर बताया गया है कि औसतन 3-4 दिन लगते हैं। चालू वित्त वर्ष में मीटर तेज चलने की शिकायत पर बताया गया है कि बीआरपीएल से 26 हजार उपभोक्ता, टीपीडीडीएल से 7639 और बीवाईपीएल में 11,827 शिकायतें मिली हैं। इन मीटर की मौके पर जांच में सिर्फ 7 मीटर तेज पाए गए जिन्हें बदल दिया गया।