फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   45 patients defeated Corona in seven days in delhi

दिल्लीः सात दिन में 45 मरीजों ने कोरोना को हराया ...मगर 28 की मौत और 804 संक्रमित

Sun, 19 Apr 2020 05:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Apr 2020 05:09 AM IST
विज्ञापन
45 patients defeated Corona in seven days in delhi
सैनिटाइजेशन... - फोटो : अमर उजाला

मुंबई के बाद दिल्ली में कोरोना वायरस लगातार बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। पिछले सात दिन के अंदर राजधानी में 28 लोगों की संक्रमण से जान जा चुकी है, जबकि संक्रमित मिलने के बाद 804 लोग अस्पतालों में भर्ती हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 10 से 17 अप्रैल के बीच दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या और मरने वालों की तादाद में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि दिल्ली में अब महामारी से ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ने लगी है। इन्हीं सात दिन में 45 मरीजों को छुट्टी भी दी जा चुकी है। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ महामारी विशेषज्ञ का कहना है कि इस वक्त कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। दिल्ली के लिए हर दिन किसी चुनौती से कम नहीं है। राजधानी में हॉटस्पॉट लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मरीजों की ट्रेसिंग में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगले एक से दो सप्ताह दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। इन 15 दिनों में ही आगे की स्थिति के बारे में पता चल सकेगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि तब्लीगी जमात से जुड़े 63 फीसदी संक्रमित कुल मरीजों में शामिल हैं। कुछ ऐसे भी मामले हैं जहां एक घर या अपार्टमेंट में कई मरीज सामने आए हैं। दिल्ली राज्य कैंसर अस्पताल से भी कई केस सामने आ चुके हैं। ऐसे में कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट लगातार बढ़ने की पूरी संभावना है, लेकिन इससे संक्रमण के आइसोलेशन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी हॉटस्पॉट में जल्द शुरू होगी रैपिड जांच  
दिल्ली के 76 हॉटस्पॉट में जल्द ही रैपिड जांच शुरू होगी। केंद्र सरकार ने दिल्ली को 42 हजार जांच किट्स की पहली खेप उपलब्ध करा दी हैं। हालांकि, इसी के साथ ही केंद्र सरकार ने कुछ निर्देश भी दिए हैं कि इन किट्स का इस्तेमाल किस तरह करना है और इनका हिसाब हर दिन आईसीएमआर को देना है। इसलिए शनिवार को दिल्ली सरकार ने जांच शुरू करने से पहले स्वास्थ्य विभाग से जिला टीमों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि केंद्र सरकार से एक लाख रैपिड टेस्टिंग किट मांगी गई थी, जिसमें कोरोना की जांच के लिए 42 हजार रैपिड टेस्टिंग किट मिल गई हैं, इनके इस्तेमाल के लिए ट्रेनिंग चल रही है। जितने भी कंटेनमेंट जोन हैं, वहां से टेस्टिंग की शुरुआत की जाएगी।


अब तक 1767 मामले, 42 की मौत
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राजधानी दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के 1767 मामले सामने आए हैं। इनमें से 67 केस शुक्रवार को आए थे। दिल्ली में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। 911 मरीज बड़े अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से 27 लोग आईसीयू में हैं और 6 लोग वेंटिलेटर पर हैं। जिन पॉजिटिव केसों की कोई कांटेक्ट हिस्ट्री का पता नहीं चला है उस पर स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि हिस्ट्री पता करने पर एक से दो दिन का वक्त लगता है। उन्होंने कहा कि संक्रमित लोगों के संपर्क में आए हुए लोगों की संख्या ज्यादा है, जिसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed