{"_id":"5e401b508ebc3ee617715d9f","slug":"40-thousand-rupees-deducted-from-account-when-men-call-ambulance-for-injured-dog","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल कुत्ते को अस्पताल पहुंचाने के लिए गूगल से निकाला नंबर, फोन करने पर कट गए 40 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल कुत्ते को अस्पताल पहुंचाने के लिए गूगल से निकाला नंबर, फोन करने पर कट गए 40 हजार
Sun, 09 Feb 2020 08:16 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 09 Feb 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
आवारा कुत्ता
- फोटो : social media
सफदरजंग एंक्लेव थाना इलाके में स्ट्रीट डॉग पर दयालुता दिखाना एक शख्स को भारी पड़ गया। घायल स्ट्रीट डॉग का इलाज कराने के लिए एक शख्स ने गूगल पर एंबुलेंस का नंबर ढूंढा। गूगल से मिले नंबर पर उसने फोन किया तो खर्चा पांच रुपये बताया। एक लिंक पर पांच रुपये पे करने को कहा। शख्स ने ऐसा ही किया। जैसे ही उसने पांच रुपये पे किए उसके कुछ देर बाद उसके बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकलने के मैसेज मिले। शख्स की शिकायत पर सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अर्जुन नगर सफदरजंग एंक्लेव में रहने वाले आशीष शर्मा ने इलाके में एक स्ट्रीट डॉग को जख्मी हालत में देखा। आशीष ने एंबुलेंस के लिए गूगल पर नंबर सर्च किया। गूगल से एक नंबर मिला। आशीष शर्मा ने उस नंबर पर बात की। फोन उठाने वाले ने एंबुलेंस भेजने का खर्चा पांच रुपये बताया। आशीष से एक फार्म भी भरवाया और पांच रुपये पे करने को कहा।
विज्ञापन
आशीष ने जैसे ही लिंक को खोला और उस पर पांच रुपये पे कर दिए। कुछ ही देर में आशीष के बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। आशीष इसकी शिकायत करने सफदरजंग थाने पहुंचा और आरोपी की थाने के ड्यूटी अफसर से बात कराई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने ड्यूटी अफसर के साथ भी गाली-गलौच की। इसी तरह तिलक मार्ग थाने में रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी के साथ ठगी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन