{"_id":"58e3dd004f1c1b82575b3c5f","slug":"4-killed-11-wounded-in-yamuna-expressway-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में 4 की मौत, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में 4 की मौत, 11 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, जेवर
Updated Tue, 04 Apr 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
accidental vehicle
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दयानतपुर गांव के समीप सोमवार रात पंचर होने के बाद सड़क किनारे टायर बदल रहे टाटा मैजिक टेंपो को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में खुर्जा से फरीदाबाद भतीजे के अंतिम संस्कार में जा रहे बुजुर्ग सहित एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। दो गंभीर रूप से घायलों को दिल्ली रेफर कर दिया गया। जेवर कोतवाली पुलिस ने परिजन की शिकायत पर चालक को गिरफ्तार कर कैंटर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, फरकना पहासु, बुलंदशहर निवासी हरनारायण के भतीजे खानचंद की फरीदाबाद में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मौत की सूचना पर वहां जाने के लिए हरनारायण ने खुर्जा से टाटा मैजिक टेंपो किराये पर लिया और नहरूपुर निवासी परिजन के साथ रात में ही फरीदाबाद के लिए चल दिए।
विज्ञापन
रात दो बजे जेवर के दयानतपुर गांव के समीप टाटा मैजिक का टायर पंचर हो गया
accidental vehicle
- फोटो : अमर उजाला
रात करीब दो बजे जेवर के दयानतपुर गांव के समीप टाटा मैजिक का टायर पंचर हो गया। चालक सोनू टेंपो को सड़क किनारे चौथी लेन में लगाने के बाद अगला पहिया बदलने लगा। कुछ लोग चालक की मदद करने लगे।
इसी बीच आगरा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने टेंपो को टक्कर मारने के साथ ही सड़क पर खड़े लोगों को कुचल दिया। हादसे में हरनारायण (60) व जयप्रकाश (35) पुत्र सोमपाल निवासी फरकना पहासु, बुलंदशहर व रूपवती (50) पत्नी सूरजपाल और महेंद्री (45) पत्नी अमर सिंह निवासी नहरूपुर खुर्जा की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि हादसे में हेतराम, अशोक, चंद्रपाल, दीनदयाल, प्रेमपाल, सोनू, मिथलेश, कुसुम, प्रमोद, रमेश, किशनपाल सहित सभी घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मिथलेश व सोनू को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया गया।
अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई। हरनारायण के परिजन सोनू की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कैंटर चालक रमेश निवासी सुल्तानपुरी, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया है।