फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   4 girls disappeared from Childrens home in ghaziabad

गाजियाबादः बाल गृह से गायब हुई 4 लड़कियां, संरक्षण गृह की भूमिका संदिग्ध

Wed, 08 Aug 2018 09:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 08 Aug 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
4 girls disappeared from Childrens home in ghaziabad
प्रतीकात्मक तस्वीर

चार लड़कियों के गायब होने के मामले में शहीद नगर स्थित आशा निकेतन बाल गृह का प्रबंधन शक के दायरे में है। अभी तक की जांच में बेहद लापरवाही सामने आई है। बाल गृह की तरफ से लड़कियों के गायब होने के चार दिन बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इतना ही नहीं, बाल गृह की तरफ से इसकी जानकारी विभाग या प्रशासन को देना भी मुनासिब नहीं समझा।  

विज्ञापन

   
डी-81 शहीदनगर स्थित आशा निकेतन बाल गृह से 31 जुलाई को चार लड़कियां गायब हुईं, लेकिन तीन अगस्त को बाल गृह की तरफ से साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार को जांच करने के अपर नगर मजिस्ट्रेट ने वार्डन से लेकर तमाम लोगों से पूछताछ की। उनसे पूछा गया कि इतने गंभीर मामले में चार दिन के बाद थाने में रिपोर्ट लिखवाने के पीछे क्या वजह थी? इसकी जानकारी जिला प्रोबेशन कार्यालय या फिर प्रशासनिक स्तर पर किसी अन्य अधिकारी को दी गई। इन तमाम सवालों पर वार्डन व संचालक कोई जवाब नहीं दे पाए। 
विज्ञापन


ऐसे में मामले को गंभीर मानते हुए मजिस्ट्रेट ने अलग से जांच की सिफारिश की। उधर, जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी के आदेश पर सारे मामले की मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई है। अभी तक की जांच में बाल गृह प्रबंधन की भूमिका को संदिग्ध माना जा रहा है। अब मजिस्ट्रेट जांच में देखा जा रहा है कि अभी तक आशा निकेतन से लड़कियों के भागने के कितने मामले हुए हैं। उनमें एफआईआर कब दर्ज कराई गई। लड़कियों के गायब होने की सूचना नियमित रूप से जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय को दी गई या नहीं। अगर पुराने मामलों में भी इसी तरह की गड़बड़ी मिलती है तो प्रशासन की तरफ से बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई नहीं दे रहा नियमित जानकारी
नियम के तहत 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के लड़क व लड़कियों को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सामने पेश करना होता है। उसके बाद जिस भी बाल गृह में रखे जाने की व्यवस्था की जा रही है। उसकी नियमित जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी को दिया जाना जरूरी है लेकिन हैरत की बात यह है कि जिले में संचालित नौ बाल संप्रेक्षण गृहों में से चुनिंदा की तरफ से जानकारी दी जा रही थी। बाकी सभी अपने मनमर्जी से बच्चों को रख रहे थे। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्रा का कहना है कि आशा निकेतन ने लड़कियों के गायब होने की कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस को भी चार दिन बाद जानकारी दी गई। अब मजिस्ट्रेट जांच के बाद जो भी निकलकर आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed