{"_id":"6ae5f21673b9d328a0009714","slug":"37-e-buses-registered-at-the-gmcbl-depot-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-106044-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जीएमसीबीएल डिपो में 37 ई-बसों का हुआ पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जीएमसीबीएल डिपो में 37 ई-बसों का हुआ पंजीकरण
विज्ञापन
- डिपो में पहुंची 47 ई-बसें, अब बसों के रूटों पर चलने का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पीएम-ई योजना के तहत जीएमसीबीएल सेक्टर-10 डिपो में 47 बसें आ चुकी हैं। इनमें से 37 ई-बसों का पंजीकरण पूरा हो गया है। जल्द ही इन पर नंबर प्लेट लगाई जाएंगी। गुरुग्राम सब ट्रांजिट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ई-बसों के संचालन की सभी औपचारिकताएं पूरी कर रही है। डिपो में 36 बसों को एक साथ चार्ज करने वाला चार्जिंग स्टेशन भी बनकर तैयार है।
ये नौ मीटर लंबी ई-बसें करीब 25 यात्रियों के बैठने की सुविधा देती हैं। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) प्रबंधन को रूटों व किराये की सूची का इंतजार है। प्रबंधन बसों के संचालन के लिए रूटों पर विचार कर रहा है। जीएमसीबीएल ने शहर में 20 रूटों का सर्वे भी किया है। इसमें द्वारका एक्सप्रेसवे से सटी सोसाइटियों तक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने की योजना है। ई-बसों का संचालन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में होगा।
वर्जन
ई-बसों के लिए रूट व किराये संबंधी सूची तैयार की जा रही है। सभी बसों के पंजीकरण संबंधी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद तय रूटों पर संचालित किया जाएगा। - विश्वजीत चौधरी, सीईओ, जीएमसीबीएल।