फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   300 Health workers of Corona Infected Over 400 Doctors Nurses and Paramedical Staff in Quarantine

दिल्ली के अस्पताल खुद बीमार...कई पूरी तरह सील, कैसे होगा मरीजों का उपचार

Wed, 29 Apr 2020 05:00 AM IST
Vikas Kumar परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 29 Apr 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
300 Health workers of Corona Infected Over 400 Doctors Nurses and Paramedical Staff in Quarantine
Corona testing - फोटो : PTI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ज्यादातर अस्पतालों पर कोरोनो ने हमला बोल दिया है। इन अस्पतालों के लगभग 300 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हैं, जबकि 400 से ज्यादा डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ क्वारंटीन किए गए हैं। कई अस्पतालों को पूरी तरह सील कर दिया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली के 26 से ज्यादा अस्पतालों में स्वास्थ्यकर्मियों के संक्रमित होने से केंद्र सरकार की चिंता बढ़ गई है। मुंबई में 300 से अधिक संक्रमित हैं, जबकि यहां भी आंकड़ा लगभग बराबर होने वाला है। कई अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षक तक क्वारंटीन किए गए हैं। इनके अलावा दो कैट्स एंबुलेंस कर्मचारी भी पॉजिटिव हैं, जिन्हें नरेला क्वारंटीन केंद्र में रखा गया है।
विज्ञापन



राजधानी के 4.11 फीसदी स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में 4.11 फीसदी स्वास्थ्यकर्मी पॉजिटिव हैं। इनमें 33 डॉक्टर, 26 नर्स, 24 फील्ड वर्कर, 13 पैरामेडिकल कर्मचारी और स्वास्थ्यकर्मियों के परिवार में तीन मरीज हैं। अस्पतालों से मिली जानकारी के अनुसार, आंकड़ा करीब 8 फीसदी हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार को दिल्ली के एलजी व स्वास्थ्य मंत्री सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। लॉकडाउन का दूसरा चरण पूरा होने को है, लेकिन अब तक दिल्ली का नक्शा लाल (रेड जोन) ही दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर बड़े अस्पताल गिरफ्त में
दिल्ली के अधिकतर बड़े अस्पताल कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें बाबू जगजीवन राम, डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल आदि शामिल हैं। स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा दिल्ली पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बलों के संक्रमितों की संख्या भी काफी है। हरीनगर प्राइवेट क्लीनिक, चरक पालिका अस्पताल, सरदार वल्लभभाई पटेल, मूलचंद अस्पताल, जीटीबी के पास तीन प्राइवेट क्लीनिक, हिंदूराव अस्पताल, बत्रा अस्पताल, राजन बाबू टीबी अस्पताल, डीडीयू अस्पताल व दो मोहल्ला क्लीनिक में एक-एक स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले हैं। हालांकि एहतियातन पांच से छह लोगों को क्वारंटीन किया गया है।


कई संक्रमित, तो कुछ बाहर से आए
दिल्ली में करीब 300 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इनमें 60 फीसदी अस्पताल में भर्ती मरीज के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए। वहीं, 40 फीसदी स्वास्थ्यकर्मी ऐसे हैं जो बाहर से संक्रमित होकर आए हैं।

दिल्ली के बड़े अस्पतालों संक्रमित स्वास्थ्यकर्मी
नाम                                                संक्रमित
बाबू जगजीवन राम अस्पताल                 75
मैक्स अस्पताल, पटपड़गंज                    33
डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल            26
दिल्ली राज्य कैंसर अस्पताल                  26
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज                 14
सफदरजंग अस्पताल                            12
एम्स                                                  08
महाराजा अग्रसेन अस्पताल                    06
लोकनायक अस्पताल                            05
आरएमएल  अस्पताल                           05
अपोलो अस्पताल                                 05
गंगाराम अस्पताल                               03
साकेत मैक्स अस्पताल                         03
जीटीबी अस्पताल                               03
जगप्रवेश अस्पताल                             02

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed