फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   30% tenants left rooms in 20 days at Tikari border

आंदोलन का असरः टीकरी बॉर्डर पर 20 दिन में 30 फीसदी किरायदारों ने छोड़े कमरे

Thu, 24 Dec 2020 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा किशन कुमार, नई दिल्ली
किशन कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 24 Dec 2020 05:46 AM IST
विज्ञापन
30% tenants left rooms in 20 days at Tikari border
फिर पलायन... - फोटो : amar ujala

टीकरी बार्डर पर करीब तीन सप्ताह से आंदोलनरत किसानों के हटे होने से ठप पड़ी अर्थव्यवस्था का असर अब स्थानीय किरायदारों पर पडने लगा है। यही वजह है कि पिछले 20 दिनों में करीब 30 फीसदी किरायेदार किराये का कमरा छोड़ गांव की ओर चल चुके हैं। साथ ही  अन्य लोगों का भी जाना जारी है। दरअसल, टीकरी बॉर्डर पर बसी बाबा हरिदास कॉलोनी में अधिकतर किरायेदारी का काम होता है। यहां हजारों की संख्या में बने मकानों में 10 हजार से भी अधिक किरायेदार रहते हैं जो मजदूरी  कर गुजारा बसर कर रहे हैं।  

विज्ञापन


नजदीकी फैक्टरियां भी हैं रोजगार का साधन
यहां रहने वाले कुछ मजदूर पास में ही रिक्शा चलाते हैं, कुछ काम की तलाश में दूर निकलते हैं तो कुछ नजदीक में औद्योगिक क्षेत्र में बसी फैक्टरियों में मजदूरी करते हैं, लेकिन लॉकडाउन के बाद से पटरी पर लौटती अर्थव्यवस्था पर प्रदर्शन की वजह से लगे ब्रेक से मजदूर भी प्रभावित हो रहे हैं। कुछ फैक्टरियों में प्रदर्शन की वजह से काम बहुत हल्का हो गया है। क्योंकि, आंदोनलन की वजह से बंद हुए मार्ग के कारण फैक्टरियों में भी कच्चा माल नहीं पहुंच पा रहा है जिसका खामियाजा मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यूपी, बिहार व बंगाल के रहते हैं किरायेदार 
स्थानीय मकानदार वीर प्रताप  ने बताया कि यहां बने अधिकतर मकानों में यूपी, बिहार व बंगाल से अधिक किरायेदार रहने के लिए पहुंचते हैं। वहीं, कुछ नेपाल से भी मजदूरी के लिए पहुंचते हैं। कुछ किरायेदार लॉकडाउन में कमरा खाली करने के लिए तैयार हो गए थे, जबकि अब धीरे धीरे वही हालात बन रहे हैं। इसका सीधा असर मकान मालिकों पर भी पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन खत्म होने पर लौटने की आस
स्थानीय मकान मालिक सुरेंद्र ने बताया कि कुछ किरायदारों को आस है कि कृषि कानूनों को लेकर जल्द ही किसानों और सरकार के बीच कोई हल निकलेगा और पहले की टीकरी बॉर्डर पर सब सामान्य होगा जिससे आर्थिक विकास के पहिये को भी रफ्तार मिलेगी और आमदनी के रास्ते खुलेंगे। तब एक बार फिर परिवार समेत यहां का रूख किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed