{"_id":"5cf07348bdec22074a6af3e4","slug":"29622-students-registered-in-the-first-two-hours-for-du-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू दाखिला: पहले दो घंटे में 29622 विद्यार्थियों ने किया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू दाखिला: पहले दो घंटे में 29622 विद्यार्थियों ने किया पंजीकरण
Fri, 31 May 2019 05:50 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 31 May 2019 05:50 AM IST
सार
पहली कट ऑफ सूची 20 जून को आने की संभावना
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में जुलाई से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र 2019-20 में स्नातक पाठ्यक्रमों की लगभग 62,000 सीटों के लिए दाखिले की ऑनलाइन विंडो बृहस्पतिवार शाम 8 बजे खुली। पहले दो घंटे में 29622 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कर लिया था, जबकि 2500 से अधिक छात्रों ने फीस भी जमा करवा दी। स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 जून तक किया जा सकेगा।
विज्ञापन
दाखिले के लिए शुरुआत में पांच कट ऑफ ही जारी होंगी। पहली कट ऑफ 20 जून को आने की संभावना है। डीयू दाखिला समिति के चेयरमैन प्रो. राजीव गुप्ता ने बताया कि इस बार पूरी दाखिला प्रक्रिया को स्टूडेंट फ्रेंडली बनाया गया है। दाखिले के लिए एक अलग से पोर्टल पर जाकर फॉर्म भरना है। इस बार प्रमाणपत्रों को कम किया गया है। विद्यार्थियों को एक लिस्ट में एक ही बार दाखिला रद्द कराने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
डीयू प्रशासन ने दाखिला रद्द करने पर लगाम लगाने के लिए फीस को 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया है। दाखिले के समय छात्रों के मूल दस्तावेज नहीं लिए जाएंगे। प्रक्रिया समाप्त होने के बाद फॉरेंसिक वेरिफिकेशन करने के लिए दस्तावेज लिए जाएंगे, जिन्हें जांच के बाद लौटा दिया जाएगा।
विज्ञापन