फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   29 Police station incharge changed after Election Commission order

दिल्ली में चुनाव आयोग के आदेश के बाद 29 थानाध्यक्ष बदले 

Wed, 20 Feb 2019 06:40 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 20 Feb 2019 06:40 AM IST
विज्ञापन
29 Police station incharge changed after Election Commission order
चुनाव आयोग

लोकसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को 29 थानाध्यक्ष (एसएचओ) बदल दिए। चुनाव आयोग ने कहा था कि जो थानाध्यक्ष जिस लोकसभा क्षेत्र में रहता है और उसी क्षेत्र में वह थानाध्यक्ष है तो उसका दूसरी जगह तबादला कर दिया जाए। इसके अलावा जिस थानाध्यक्ष को बतौर थानाध्यक्ष रहते हुए तीन वर्ष हो गए हैं, उसका भी तबादला किया जाए। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस मुख्यालय के अनुसार, इंद्रपुरी थानाध्यक्ष राजकुमार को जाफरपुर कलां, नजफगढ़ थानाध्यक्ष सुनील कुमार को तिगड़ी, मायापुरी थानाध्यक्ष सुनील गुप्ता को नजफगढ़, सदर बाजार थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव को इंद्रपुरी, ख्याला थानाध्यक्ष अशोक कुमार को सदर बाजार, सिक्योरिटी में तैनात हेमंत कुमार को डाबड़ी, डाबड़ी थानाध्यक्ष विजयपाल को ख्याला, लाहौरी गेट थानाध्यक्ष अमित इस्सर को मायापुरी, हौजखास थानाध्यक्ष सतीश चंद्र को लाहौरी गेट, जामा मस्जिद थानाध्यक्ष ओमप्रकाश को हौजखास, निजामुद्दीन थानाध्यक्ष सतेंद्र मोहन को जामा मस्जिद, नेबसराय थानाध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान को निजामुद्दीन, मंडावली थानाध्यक्ष सुभाष चंद्रा को ट्रैफिक, भजनपुरा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार को मंडावली, आदर्श नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार को भजनपुरा, गांधी नगर एटीओ महावीर प्रसाद को आदर्श नगर थानाध्यक्ष लगाया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा तिलक मार्ग थानाध्यक्ष नरेश कुमार को नेबसराय, शाहबाद डेयरी थानाध्यक्ष देवेंद्र यादव को तिलक मार्ग, राकेश कुमार को दक्षिण-पूर्व से शाहबाद डेयरी, बदरपुर थानाध्यक्ष सुहैब अहमद को साउथ एवेन्यू, साउथ एवेन्यू थानाध्यक्ष विजयपाल सिंह को बदरपुर, महरौली थानाध्यक्ष अतुल कुमार वर्मा को कालकाजी, कालकाजी थानाध्यक्ष वेदप्रकाश को महरौली, तिगड़ी थानाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह को सराय रोहिल्ला, स्पेशल सेल से सतीश कुमार को गोविंदपुरी, गोविंदपुरी थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह को क्राइम, जनकपुरी थानाध्यक्ष विजयपाल को शाहीन बाग और शाहीन बाग थानाध्यक्ष सुरेश कुमार को जनकपुरी लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed