फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   28 missing nepali girls could be victim of sexual assault

क्या उन 28 नेपाली लड़कियों को भी बनाया जा रहा हवस का शिकार

Thu, 10 Sep 2015 01:35 PM IST
Updated Thu, 10 Sep 2015 01:35 PM IST
विज्ञापन
28 missing nepali girls could be victim of sexual assault

सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के भरोसे पर मोरंग जिले की कल्पना नामक एजेंट के जरिए दक्षिण भारत के अनवर नामक एजेंट के पास भेजी गईं 28 लड़कियों का अब कोई अतापता नहीं है।

विज्ञापन


यह जानकारी इस पूरे मामले को उजागर करने वाली संस्था मैती ने दी है। उनका कहना है कि नेपाल में आए भूकंप के बाद बड़ी संख्या में वहां की लड़कियां रोजगार के सिलसिले में बाहर निकल रही हैं।
विज्ञापन


कानूनी दांवपेच के चलते पुलिस को इस मामले में विदेश मंत्रालय से अनुमति का इंतजार है। मामला हाईप्रोफाइल रहने के कारण पुलिस फूंक-फूंककर कदम रख रही है।

वर्ष 1961 के वियना संधि के तहत एंबेसी में कार्यरत किसी भी व्यक्ति पर कोई कार्रवाई करने से पहले विदेश मंत्रालय से अनुमति लेनी होती है। सऊदी अरब एंबेसी की ओर से साफ तौर पर हरियाणा पुलिस पर समझौता तोड़ने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई है। पुलिस के सामने एक ओर नेपाल की पीड़ित लड़कियां हैं तो दूसरी ओर सऊदी अरब है। मामले के खुलासे पर मामला दर्ज कर इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय, सऊदी अरब एंबेसी व पुलिस महानिदेशक को भेजी जा चुकी है।

क्या वो भी बन रहीं हवस का शिकार?

28 missing nepali girls could be victim of sexual assault

नेपाली लोगों के हक के लिए काम करने वाली गैर सरकारी संस्था मैती इंडिया के प्रमुख बालकिशन पांडे ने कहा है कि नेपाल की 28 और लड़कियों का पता नहीं चला है जो मोरंग जिले की कल्पना नामक एजेंट के जरिये दक्षिण भारत के अनवर नामक एजेंट के पास भेजी गई थीं।

पांडे का कहना है कि नेपाल में आए भूकंप के बाद वहां से लड़कियां नौैकरी की लालच में घर छोड़ रही हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि गलत एजेंटों के हाथों वह किसी दलदल में फंसाई जा रही हैं।

पांडे का कहना है कि इन 28 लड़कियों को भी सऊदी अरब में अच्छी नौकरी का भरोसा दिलाकर नेपाल से अनवर के पास भेजा गया था। इस मामले की जांच-पड़ताल करवाने के लिए वह बृहस्पतिवार को नेपाल जा रहे हैं।

वहां की सरकार से मिलकर इस मामले की जांच की मांग करेंगे। उन्हें अंदेशा है कि इन लड़कियों को भी कहीं हवस का शिकार बनाया जा रहा है।

मेडिकल जांच के ‌लिए अलग से बनाया बोर्ड

28 missing nepali girls could be victim of sexual assault

भारत में सऊदी अरब के राजदूत के फर्स्ट सेक्रेटरी पर दो नेपाली लड़कियों से दुष्कर्म होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विदेश मंत्रालय, सऊदी अरब और नेपाल एंबेसी के दखल के बाद बुधवार को पुलिस ने पीड़ित लड़कियों का दोबारा मेडिकल चेकअप कराया।

मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट विदेश मंत्रालय, सऊदी अरब, नेपाल एंबेसी और हरियाणा पुलिस के महानिदेशक को भेजी गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अलग से पांच डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड बनाया।

बुधवार दोपहर बाद दोनों पीड़ितों का मेडिकल चेकअप किया गया। जबकि मंगलवार को पुलिस ने मेडिकल चेकअप और रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद ही एफआईआर दर्ज की थी।

क्यों कुछ नहीं बोल रही पुलिस

28 missing nepali girls could be victim of sexual assault

जबकि बुधवार की रिपोर्ट के बारे में पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी इस बारे में मुंह नहीं खोल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अब तक उसे रिपोर्ट नहीं मिली है।

अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक करीब दो घंटे मेडिकल परीक्षण किया गया। जिसके बाद बोर्ड ने प्रधान चिकित्सा अधिकारी और सिविल सर्जन की भी राय ली है।

मामला दूतावास और भारत के मैत्री देश होने के कारण पूरे मामले में सावधानी बरती जा रही है। अधिकारिक तौर पर कोई भी अधिकारी कुछ कहने से बच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed