बाल झड़ने से परेशान 27 साल के इंजीनियर ने की आत्महत्या, लोगों के टोकने से था दुखी
बाल झड़ने से डिप्रेशन में आए सिविल इंजीनियर ने की आत्महत्या
नासिरपुर के पास ट्रेन से कटकर दी जान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाल झड़ने से डिप्रेशन में आए सिविल इंजीनियर योगेश कुमार (27) ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। नोटबंदी के बाद कारोबार मंदा चलना भी इसका कारण बताया जा रहा है, हालांकि परिजन इससे इंकार कर रहे हैं।
योगेश जीटी रोड पर श्याम विहार कालोनी में रहते थे। पिता लक्ष्मण सिंह कंस्ट्रक्शन ठेकेदार हैं। पिता के साथ ही वह भी काम करते थे। उन्होंने दिल्ली के एक कालेज से सिविल इंजीनियरिंग की थी।
लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे योगेश घर से यह कहकर निकले थे कि वह पान खाने जा रहे हैं। देर रात तक नहीं लौटने पर उनकी तलाश शुरू की गई तो नासिरपुर फाटक के पास ट्रेन से कटा हुआ उनका शव मिला।
जेब से निकला सुसाइड नोट
उनकी जेब से एक सुसाइड नोट निकला, जिसमें उन्होंने आत्महत्या करने और पुलिस से परिजनों को परेशान न करे की बात लिखी है। उनके पास मिले डीएल से आसपास के लोगों ने उनकी शिनाख्त की। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उनके दो बेटियां हैं, योगेश उनका इकलौता बेटा था। कम उम्र में ही उसके बाल झड़ने लगे थे। पिछले काफी समय से वह इसका इलाज भी करा रहा था। लोग उसे इस बारे में टोकते थे, जिससे वह डिप्रेशन में आ गया था। उन्हें लगता है कि इसी वजह से उसने यह कदम उठाया है।
दूसरी तरफ, चर्चा यह भी है कि नोटबंदी के बाद से उनका कारोबार मंदा चल रहा था। इससे भी वह परेशान था, हालांकि लक्ष्मण सिंह इसे सिरे से नकारते हैं। उनका कहना है कि कारोबार की वजह से योगेश ने यह कदम नहीं उठाया है।
शादी में आकर्षक दिखने के लिए सैलून में लगवाया कलर, हो गया गंजा
पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से गोरखपुर निवासी आकाश त्रिपाठी इंदिरापुरम के नीति खंड-2 में चचेरे भाई की शादी में शामिल होने आए हैं। शनिवार को उनके भाई की शादी है।
बुधवार शाम वह शेविंग करवाने के लिए शिप्रा मॉल के पास एक सैलून में गए थे। सैलून संचालक ने शेविंग के बाद बालों में कलर लगाना शुरू कर दिया। वह कलर लगवाकर उसे सुखा ही रहे थे कि उनके बाल झड़ने लगे।
कलर के बाद धोया बाल तो झड़ बाल
आकाश ने पुलिस को मामले की सूचना दी तो सैलून संचालक फरार हो गया। आकाश का आरोप है कि दुकान में रखा केमिकल और कलर एक्सपायर हो चुका है, जिसके चलते उनके बाल गिरने लगे।
एसएचओ इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है। उधर, एक ओर के बाल झड़ने के बाद आकाश को पूरा गंजा होना पड़ा।