Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   27 people were injured when hitch of a tractor-trolley broke in Bulandshahr

बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: 40 लोगों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की हिच टूटी, 27 लोग घायल; एक महिला की हालत नाजुक

Sat, 22 Mar 2025 06:02 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 22 Mar 2025 06:02 PM IST
सार

बुलंदशहर जिले में  ट्रैक्टर-ट्रॉली की हिच टूट गई, जिससे ट्रैक्टर आगे निकल गया और ट्रॉली भी करीब 50 मीटर तक सड़क से खिसकते हुए चली गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 40 लोग सवार थे। इसमें से 27 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
27 people were injured when hitch of a tractor-trolley broke in Bulandshahr
ट्रैक्टर-ट्रॉली की हिच टूटने से 27 लोग घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर देहात कोतवाली के गांव पौंडरी निवासी तेजवीर सिंह शनिवार को अपने परिजनों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों समेत करीब 40 लोगों के साथ अपनी बहन की ससुराल गांव अतराड़े हापुड़ चाव देने जा रहे थे। सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थे। गांव कुड़वल बनारस के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की हिच टूट गई, जिससे ट्रैक्टर आगे निकल गया और ट्रॉली भी करीब 50 मीटर तक सड़क से खिसकते हुए चली गई। हादसे में ट्रॉली सवार 27 लोग घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल एक महिला कृष्णा को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


तेजवीर सिंह ने बताया कि उनकी एक बहन की ससुराल गांव अतराड़े जनपद हापुड़ में है। शनिवार को वह अपनी बहन के घर चाव देने के लिए जा रहे थे। वह घर से परिवार व आस पड़ोस के करीब 40 महिला व पुरुषों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर निकले थे। जैसे ही ट्रैक्टर गांव कुड़वल बनारस के निकट पहुंचा तो ट्रैक्टर-ट्रॉली की हिच टूट गई, जिससे ट्रैक्टर आगे घिसटता हुआ चला गया, जबकि ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर घिसटती हुई चली गई। 
विज्ञापन


हादसे में गांव निवासी महिला कृष्णा गंभीर रुप से घायल हो गईं, जिन्हें जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि, घायल मंजू, शिवान्या, अंगूरी, रज्जो, पुष्पा, प्रिया, गुड्डी, पूजा, अनीता, सीमा, अंजली, शशि, रिया, रानी, सावित्री, रीना, पुष्पा, मालती, बीना, सुनीता, संतोष, लक्ष्मी, बुलबुल, मंजू और सुनीता को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed