फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   24 percent mosquitoes thrive in construction sites notice in many cases

24 फीसदी निर्माण स्थलों में पनप रहे मच्छर, कई मामलों में नोटिस

Tue, 27 Aug 2019 02:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 27 Aug 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
24 percent mosquitoes thrive in construction sites notice in many cases
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo

जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए दक्षिणी नगर निगम की ओर से पहले जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में सघन जांच अभियान के दौरान 29719 परिसरों में मच्छरों का प्रजनन पाया गया। स्कूलों, मेट्रो निर्माण स्थलों के अलावा मार्केट में भी मच्छरों के बढ़ते प्रजनन से जलजनित बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन


निगम की ओर से संबंधित विभाग ने कार्यालय परिसरों, बाजार और निर्माण स्थलों पर मच्छरों के प्रजनन कां पता लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान सामने आए आंकड़ों के मुताबिक 24 फीसदी निर्माण स्थलों, 16 फीसदी कार्यालय परिसरों सहित 13 फीसदी मार्केट में ऐडीज/ एनाफिलीज मच्छरों का प्रजनन पाया गया। 
विज्ञापन


डीएमआरसी, एयरपोर्ट निर्माण स्थलों पर भी मच्छरों का प्रकोप
जलजनित बीमारियों की रोकथाम में लापरवाही बरतने के 1957 मामलों में कानूनी नोटिस सहित उनके चालान जारी किए गए हैं। इनमें शैक्षणिक संस्थान, दफ्तर, फायर स्टेशन, सीजीएचएस औषधालय, सीआरपीएफ कैंप सहित अन्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में डीएमआरसी निर्माण स्थल दिल्ली गेट, निर्माण स्थल डीएमआरसी एयरपोर्ट अथॉरिटी, एयरपोर्ट निर्माण स्थल टर्मिनल तीन सहित निगम क्षेत्र में मलेरिया सहित अन्य बीमारियों की रोकथाम में नियमों की अनदेखी करने पर कानूनी नोटिस जारी करते हुए चालान भी किए गए हैं।

इसके अलावा जीजीएसएस विद्यालय नं-दो, ए ब्लॉक जनकपुरी, राजा गार्डन स्थित दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड, एमटीएनएल, विशाल एंक्लेव, सीआरपीएफ स्कूल सेक्टर 16 द्वारका, सीआरपीएफ कैंप झड़ौदा कलां, मदर्स प्राइड स्कूल सेक्टर 17 द्वारका, पुलिस स्टेशन सेक्टर- 23 द्वारका, डीसीपी कार्यालय सेक्टर- 19 द्वारका, फायर स्टेशन सेक्टर-छह (द्वारका), बागबानी विभाग बिजवासन, सीजीएचएस औषधालय, सेक्टर- 12 द्वारका सहित अन्य क्षेत्रों में मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। 


बचाव के लिए एहतियात बरतने की अपील
निगम ने लोगों से अपील की है कि वे घरों या आसपास पानी जमा न होने दे। पानी के बर्तनों को ढक कर रखें ताकि मच्छर अंडा न दे सकें और उनके प्रजनन को भी नियंत्रित किया जा सके। दिल्ली में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया पर नियंत्रण के लिए मच्छरों के प्रजनन को रोकना जरूरी है। इसके लिए टैंक, ड्रम, हौदी, टिन, टायर, कबाड़ और खुले में रखे प्लास्टिक कचरे में वर्षा का पानी जमा न होने दें। इन्हें सप्ताह में कम से कम एक बार साफ करके एक बार अच्छी तरह सूखने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed