फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   22 year old girl missing for three days murdered

Delhi NCR News: तीन दिन से लापता 22 साल की युवती की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
-डाबड़ी इलाके की घटना, सड़क किनारे बोरे में लिपटा मिला शव, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला
विज्ञापन

-सीसीटीवी कैमरे की जांच कर शव को ठिकाने लगाने वालों की पहचान करने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डाबड़ी इलाके में तीन दिन से लापता 22 साल की युवती रूपा की हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार को सड़क किनारे बोरे में लिपटा मिला। सड़ी गली अवस्था में शव होने की वजह से उसके शरीर पर बाहरी चोट का पता नहीं चला है, लेकिन जिन परिस्थितियों में शव मिला है, इसे देखते हुए डाबड़ी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
रूपा घरेलू सहायिका का काम करती थी। तीन माह से वह कोई काम नहीं कर रही थी। रविवार सुबह उसके परिवार वालों ने डाबड़ी थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत की। परिजनों ने बताया कि 21 अगस्त की रात 10.30 बजे किसी से फोन पर बात करते हुए वह घर से निकली, उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस मामले की छानबीन कर ही रही थी कि रविवार दोपहर 3.30 बजे किसी राहगीर ने सड़क किनारे एक बोरा पड़े होने और उसमें से बदबू आने की शिकायत की। जांच में पता चला कि बोरे में एक युवती का शव लपेट कर रखा गया है। उसकी पहचान तीन दिन से लापता रूपा के रूप में हुई। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि शव करीब दो दिन पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवती की मौत के कारणों का खुलासा होगा। जिस तरह से बोरे में लपेटकर शव को ठिकाना लगाया गया है, इससे हत्या की आशंका है। पुलिस युवती के परिवार वालों से पूछताछ कर उसके बारे में जानकारी हासिल कर रही है। इसके अलावा पुलिस युवती के फोन कॉल डिटेल के जरिए यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह किन लोगों के संपर्क में थी और उसका लोकेशन कहां का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed