दिल्ली में 21 मोहल्ला क्लीनिक शुरू, इस साल 1000 का है लक्ष्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बृहस्पतिवार को 21 मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दक्षिण दिल्ली के मुनिरका इलाके में मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत की।
साल के अंत तक 1000 मोहल्ला क्लीनिक खोलने की तैयारी है, जबकि 150 पॉली क्लीनिक शुरू करने की योजना है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत होने से बड़े अस्पतालों से मरीजों का दबाव कम हो जाएगा।
पहले की सरकार डिस्पेंसरी बनाने पर पांच करोड़ रुपये खर्च करती थी, जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार 20 लाख रुपये में मोहल्ला क्लीनिक का निर्माण कर रही है।
मोहल्ला क्लीनिक में मरीजों को सभी तरह की दवाएं मुफ्त में मिलेगी
मोहल्ला क्लीनिक में मरीजों को सभी तरह की दवाएं मुफ्त में मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में तीन स्तरीय स्वास्थ्य सेवा विकसित करने का लक्ष्य है। इस पर तेजी से काम किया जा रहा है।
इसी वर्ष दिसंबर तक 1000 मोहल्ला क्लीनिक खोलने की योजना है, जबकि 150 पॉली क्लीनिक शुरू किए जाएंगे। अभी तक 22 पॉली क्लीनिक की शुरुआत की जा चुकी है।
पॉली क्लीनिक में स्पेशलिस्ट डॉक्टर भी बैठेंगे और सभी तरह की चिकित्सीय जांच की भी सुविधा होगी।