फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   200 Kanwar camps will be organized in Delhi

Kanwar Yatra 2024: राजधानी में लगाए जाएंगे 200 कांवड़ शिविर, तैयारियां हुईं तेज, जानें कब से शुरू होगी यात्रा

Tue, 11 Jun 2024 09:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 11 Jun 2024 09:21 PM IST
सार

कांवड़ियों की सुविधा के लिए दिल्ली में जरूरत के आधार पर पर्याप्त कांवड़ कैंप लगाए जाएंगे। सभी शिविर में वाटर प्रूफ टेंट, फर्नीचर, शौचालय, पानी, मेडिकल सहित अन्य सभी सुविधाएं दी जाएंगी।

विज्ञापन
200 Kanwar camps will be organized in Delhi
आतिशी - फोटो : x/@AtishiAAP

विस्तार

दिल्ली में होने वाली कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को राजस्व मंत्री आतिशी ने दिल्ली में सभी जिला अधिकारियों और विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ कांवड़ शिविर की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। 22 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए सरकार ने पहले ही कमर कस ली है। 

विज्ञापन

दिल्ली में इस साल 200 कांवड़ शिविर लगाए जाएंगे। पूर्वी दिल्ली, उत्तरी पूर्वी दिल्ली व शाहदरा जिला दिल्ली में कांवड़ियों के प्रवेश का केंद्र होगा। इन तीनों जिलों में ज्यादा शिविर लगाए जाएंगे, ताकि किसी को परेशानी न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद मंत्री ने कहा कि कांवड़ियों की सुविधा के लिए दिल्ली में जरूरत के आधार पर पर्याप्त कांवड़ कैंप लगाए जाएंगे। सभी शिविर में वाटर प्रूफ टेंट, फर्नीचर, शौचालय, पानी, मेडिकल सहित अन्य सभी सुविधाएं दी जाएंगी। इसे लेकर सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। सभी जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिया गया है। कांवड़ शिविर से जुड़ीं तैयारियों को लेकर मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि अभी से शिविर के आयोजन तक हर जिलाधिकारी हर सप्ताह तैयारियों से जुड़ी रिपोर्ट सौंपे।

विज्ञापन

शिविर से जुड़ेंगी आसपास की डिस्पेंसरियां
शिविर में आने वाले लोगों को चिकित्सीय सुविधा देने के लिए उन्हें आसपास की डिस्पेंसरियों से जोड़ा जाएगा। किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए कैट्स एंबुलेंस की उपलब्धता होगी। साथ ही अस्पतालों को कांवड़ियों के इलाज के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed