फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   20 corona hotspot sealed in Delhi lockdown will increase if patient found 

दिल्ली के हॉटस्पॉट्स में और मरीज मिले तो बढ़ेगा लॉकडाउन, सरकार सुनिश्चित करेगी जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति

Thu, 09 Apr 2020 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 09 Apr 2020 05:27 AM IST
विज्ञापन
20 corona hotspot sealed in Delhi lockdown will increase if patient found 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार ने राजधानी में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 20 हॉटस्पॉट सील कर दिए हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक के बाद कहा, इन इलाकों में किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। सरकार जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि यह कदम राजधानी में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए उठाया गया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इन इलाकों की 14 अप्रैल तक मॉनिटरिंग होगी। अगर 13 अप्रैल तक केस सामने आते रहे तो लॉकडाउन की अवधि दो सप्ताह बढ़ाई जा सकती है। इस बीच कोई मामला नए इलाके से नहीं आता तो लॉकडाउन आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। प्रभावित इलाकों को छोड़कर बाकी जगहों पर रोजमर्रा का जीवन पटरी पर लौट सकता है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा, राजस्थान के भीलवाड़ा की तर्ज पर इलाकों को सील किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, लॉकडाउन तीसरे सप्ताह में चल रहा है। इसे आगे बढ़ाने या न बढ़ाने का फैसला लेने का समय है।

विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे में 93 नए मरीज, सभी जमाती
कोरोना संक्रमित 93 नए मरीज बुधवार को राजधानी में सामने आए। ये सभी तब्लीगी जमात से जुड़े हैं। इन्हें निजामुद्दीन स्थित मरकज से निकालने के बाद अलग क्वारंटीन केंद्रों पर रखा गया था। इसके साथ  कुल मरीजों की संख्या 669 हो गई है। इनमें 426 जमात से जुड़े हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नए मरीजों अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अब 1051 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनमें 558 कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से 28 आईसीयू में और छह वेंटिलेटर पर हैं। इनकी हालत गंभीर है। अभी भी 847 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। अब तक दिल्ली से 9332 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 7879 की रिपोर्ट मिल चुकी है। दिल्ली के 11 जिलों में 20 केंद्रों पर 2968 लोग क्वारंटीन हैं। करीब 17,500 लोग घर पर क्वारंटीन हैं।


वेतन के अलावा सभी खर्चों पर रोक
राजस्व की हालत को देखते हुए सरकार ने अपने खर्चों में कटौती की है। वेतन के अलावा सभी सरकारी विभागों के खर्च को रोक दिया गया है। कारोना वायरस के संक्रमण से बचाव संबंधी खर्चों के अलावा दूसरे किसी खर्च के लिए सभी विभागों को वित्त विभाग से अनुमति लेनी पड़ेगी।

राजधानी के बाकी हिस्सों को मिल सकेगी राहत
दिल्ली सरकार प्रयोग के तौर पर प्रभावित इलाकों को सील करना चाहती है। यह सफल रहा तो दिल्ली के बाकी हिस्सों को खोल दिया जाएगा। ऐसा करने से एक तो वायरस आइसोलेट हो सकेगा, दूसरे कुछ मरीजों के चलते लॉकडाउन झेल रहे पूरी दिल्ली को तनाव से मुक्ति मिल सकेगी। उन्होंने कहा, अब तक के रुझानों को देखें तो दिल्ली में स्थिति सामान्य है। नए मरीज बहुत सीमित मिल रहे हैं। इनमें ज्यादातर जमाती ही हैं। लॉकडाउन पर सरकार इस सप्ताह के अंत तक निर्णय लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed