{"_id":"67225855c64ab39ce6002308","slug":"17-year-old-teenager-dies-due-to-firecracker-explosion-in-faridabad-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले बुझा इकलौता 'चिराग': पटाखा फटने से 17 साल के किशोर की मौत, घर के शीशे टूटे और गिरी फॉल्स सीलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से पहले बुझा इकलौता 'चिराग': पटाखा फटने से 17 साल के किशोर की मौत, घर के शीशे टूटे और गिरी फॉल्स सीलिंग
Wed, 30 Oct 2024 09:31 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लबगढ़ (फरीदाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लबगढ़ (फरीदाबाद)
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 30 Oct 2024 09:31 PM IST
सार
पटाखे का जोरदार धमाका होने से घर के खिड़की दरवाजों पर लगे शीशे और छत की फॉल्स सीलिंग भी गिर गई। इस हादसे में जख्मी हुए किशोर को सेक्टर-8 निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के गांव मंदावली में बुधवार शाम को छोटी दिवाली के अवसर पर पटाखा फटने से 17 साल की किशोर की मौत हो गई। किशोर 11वीं कक्षा का छात्र है। वह अपने घर पर अकेला ही पटाखे चला रहा था। किशोर अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
मंधावली गांव निवासी दुष्यंत का इकलौता बेटा कन्हैया एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। बुधवार शाम को परिवार के लोग खेत पर काम करने गए थे। इस दौरान कन्हैया घर पर पटाखे चला रहा था। पटाखे का जोरदार धमाका होने से घर के खिड़की दरवाजों पर लगे शीशे और छत की फॉल्स सीलिंग भी गिर गई। इस हादसे में जख्मी हुए किशोर को सेक्टर-8 निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर पाकर पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन