फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   16 year old teenager commits suicide in delhi

सरिता विहार में 16 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर दी जान, इलाके में सनसनी

Wed, 09 Oct 2019 04:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 09 Oct 2019 04:00 AM IST
विज्ञापन
16 year old teenager commits suicide in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के सरिता विहार इलाके में मंगलवार सुबह किशोर का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। उसके पैर से खून निकल रहा था। शव के आसपास खून भी टपका पड़ा था। पुलिस ने छानबीन की तो मृतक की शिनाख्त नेपाल निवासी विशाल बहादुर (16) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि किशोर ने फंदा लगाकर जान दी है। दरअसल विशाल सोमवार रात को अपने मालिक की बाइक लेकर निकला था, जिसके बाद उसका एक्सीडेंट हो गया। उसके पैर में चोट लगी थी। घर पर पिता ने उसकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


इलाज कराने की बात कर विशाल घर से निकला और उसने जसौला गांव के पास जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सरिता विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे सरिता विहार थाना क्षेत्र में आगरा नहर के किनारे जंगल में एक युवक का शव लटका होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। विशाल कुछ दिनों पूर्व ही अपने पिता के पास नेपाल से जामिया नगर के अबुल फजल एंक्लेव इलाके में आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed