फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   15 black spots marked in Noida boards and speed breakers will be installed

ए भाई जरा देखकर चलें: नोएडा में 15 ब्लैक स्पॉट चिह्नित, लगेंगे बोर्ड और गति अवरोधक, जानें कौन सी हैं वो जगह

Sun, 12 Mar 2023 10:40 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 12 Mar 2023 10:40 PM IST
सार

डीसीपी ट्रैफिक के मुताबिक, पिछले साल कुल 34 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए थे। इसमें सुधार किए गए हैं। इस बार ब्लैक स्पॉट की संख्या 15 है।

विज्ञापन
15 black spots marked in Noida boards and speed breakers will be installed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo

विस्तार

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जिले में 15 स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया है। शहर में जिन स्थानों पर ज्यादा दुर्घटना हो रही हैं उनका सर्वे करने के बाद स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि ज्यादा दुर्घटनाओं वाले सड़क की इंजीनियरिंग समेत अन्य नजरिये से अध्ययन किया गया।

विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक के मुताबिक, पिछले साल कुल 34 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए थे। इसमें सुधार किए गए हैं। इस बार ब्लैक स्पॉट की संख्या 15 है। इन चिंहित स्थानों पर साइन बोर्ड, गति अवरोधक, ट्रैफिक सिग्नल आदि लगाने का काम किया जाएगा। अगर किसी एक जगह पर ही लगातार हादसे हो रहे हैं, और उन हादसों में मौतें भी हो रही हैं, तो उस जगह को ब्लैक स्पॉट माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं वो ब्लैक स्पॉट
जिले के शहरी क्षेत्र में गिझौड़ रेड लाइट, महामाया ओवर ब्रिज,सेक्टर-37, पर्थला गोलचक्कर, जीआईपी के पास वहीं देहात क्षेत्र में भारत धर्म कांटा, अच्छेजा गेट, धूप मानिकपुर दादरी, यमुना एक्सप्रेसवे का पांच किमी प्वाइंट, यमुना एक्सप्रेसवे जीरो प्वाइंट, औरंगपुर पेट्रोल पंप, कच्ची सड़क टी-प्वाइंट, तिलपता गोलचक्कर, सिरसा गोलचक्कर, यमुना एक्सप्रेस वे एंट्री प्वाइंट ग्रेटर नोएडा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed