दिल्ली के सीलमपुर में तनाव: दूसरे समुदाय के लड़के ने नाबालिग की चाकू घोंपकर की हत्या, इलाके में फोर्स तैनात
पुलिस के मुताबिक वारदात सीलमपुर धर्मपुरा लाल बत्ती के पास शिव मंदिर के नजदीक हुई। यहां पुलिस चौकी के नजदीक एक मोटर साइकिल मैकेनिक की वर्कशॉप है। करण वहीं पर काम करता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में गुरुवार रात मामूली बात पर 14 साल के नाबालिग की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त करण के रूप में हुई है। नाबालिग की हत्या के बाद मौके पर तनाव उत्पन्न हो गया। दरअसल नाबालिग की हत्या का आरोप दूसरे समुदाय के नाबालिग लड़कों पर है।
हालात को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने आनन-फानन में हत्या का मामला दर्ज एक नाबालिग आरोपी को दबोच लिया। उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। खबर लिखे जाने तक सीलमपुर इलाके में तनाव का माहौल था। दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे। अधिकारी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या से दो समुदाय के झगड़े का कोई लेनादेना नहीं है। मृतक और आरोपी दोनों ही नाबालिग हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक वारदात सीलमपुर धर्मपुरा लाल बत्ती के पास शिव मंदिर के नजदीक हुई। यहां पुलिस चौकी के नजदीक एक मोटर साइकिल मैकेनिक की वर्कशॉप है। करण वहीं पर काम करता था। गुरुवार रात को उसके मालिक ने उसे 500 रुपये का नोट देकर छुट्टे पैसे लाने के लिए बोला। करण पास में चला गया।
वहां किसी बात पर उसकी आरोपी से तू-तू-मैं-मैं हो गई। आरोपी उसे कंधे पर हाथ रखकर बाहर लाए। इस बीच एक आरोपी ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। बाद में वह फरार हो गया। फौरन नाबालिग को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।
उधर जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। भीड़ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रही थी। दूसरी ओर से भी लोग वहां इकट्ठा हो गए थे। दोनों ओर से नारेबाजी के बीच पुलिस शांति बनाए रखने का प्रयास कर रही थी। बाद में पुलिस ने मुख्य नाबालिग आरोपी को दबोचकर उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया। जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।