फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   13-Year-Old Boy Murdered in Delhi by Crushing His Head with a Stone Killers Also Minors

दहल उठी दिल्ली: 13 साल के बच्चे की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, हत्यारे भी नाबालिग; इस बात पर मार डाला

Wed, 06 May 2026 07:20 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Wed, 06 May 2026 07:20 PM IST
सार

बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, तभी वह कुछ लोगों के साथ एक कुत्ते को दफनाने के लिए जंगल चला गया था। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में गला घोंटकर हत्या किए जाने के संकेत मिले हैं। घटना की पूरी कड़ी और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
13-Year-Old Boy Murdered in Delhi by Crushing His Head with a Stone Killers Also Minors
घेरे में मृतक किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हम और हमारा समाज आखिर किस ओर जा रहे हैं। 15 व 16 वर्ष के दो किशोरों में इतना गुस्सा की उन्होंने 13 वर्ष के मासूम की पहले तो गला दबा दिया। जब वह बेहोश जैसा हो गया तो पत्थरों से उसका सिर कुचल दिया। बात सिर्फ इतनी थी कि खेल के दौरान मासूम का कंधा आरोपियों से टकरा गया था और इस पर कहासुनी हो गई थी। मैदानगढ़ी थाना क्षेत्र के भाटी माइंस की ये वारदात डरा देने वाली है कि युवा ही नहीं मासूम भी हर बात की पराकाष्ठा पार कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपी किशोरों को पकड़ लिया है।

विज्ञापन

मंगलवार को बरामद हुआ था किशोर का शव
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दक्षिणी दिल्ली के भाटी माइंस इलाके में जंगल से एक 13 वर्षीय किशोर का शव मंगलवार रात को बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में उसके गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार भाटी माइंस की संजय कॉलोनी निवासी कक्षा नौ का छात्र मंगलवार शाम दोस्तों के साथ खेलने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान एक टीम ने दक्षिणी दिल्ली के पास स्थित जंगल क्षेत्र से शव बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्ते को दफनाने गया था जंगल
परिजनों का आरोप है कि बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, तभी वह कुछ लोगों के साथ एक कुत्ते को दफनाने के लिए जंगल चला गया था। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में गला घोंटकर हत्या किए जाने के संकेत मिले हैं। घटना की पूरी कड़ी और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिगों से पूछताछ करने के बाद उन्हें पकड़ लिया है। दोनों ही आरोपी भी संजय कॉलोनी के रहने वाले हैं। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने संजय कॉलोनी पुलिस चौकी के बाहर बुधवार विरोध प्रदर्शन किया और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कुछ समय के लिए सड़क जाम कर दी। पुलिस ने बाद में प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और स्थिति को काबू किया।

विज्ञापन

न्याय की मांग
मृतक की बुआ ने मीडिया से कहा कि वह मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे जंगल गया था और देर रात तक वापस नहीं लौटा। हमने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को भी सूचना दी। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने खोज अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि बाद में पुलिस से ही उन्हें उसके मौत की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। हमें न्याय चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed