{"_id":"6317fdfc011a1a0700667974","slug":"11-year-old-child-was-made-to-sit-for-seven-hours-in-kalyanpuri-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: कल्याणपुरी थाने में 11 साल के बच्चे को सात घंटे बैठाया, पुलिस पर पैसे मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: कल्याणपुरी थाने में 11 साल के बच्चे को सात घंटे बैठाया, पुलिस पर पैसे मांगने का आरोप
Wed, 07 Sep 2022 07:42 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 07 Sep 2022 07:42 AM IST
सार
जानकारी के मुताबिक, 11 साल के बच्चे ने इलाके के एक नाबालिग पर हमला कर दिया था। आपसी झगड़े में नाबालिग घायल हो गया। इस मामले में पुलिस 11 साल के बच्चे को थाने लेकर आई थी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी जिला में 11 साल के नाबालिग को कल्याणपुरी थाने में सात घंटे तक बिठाए जाने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में बच्चा थाने के रिपोर्टिंग रूम में बैठा हुआ दिख रहा है। परिजनों का आरोप है कि उनसे दस हजार रुपये की मांग की गई थी। पैसे नहीं देने पर बच्चे को देर रात छोड़ा गया।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि 11 साल के बच्चे ने इलाके के एक नाबालिग पर हमला कर दिया था। नाबालिग के परिवार वाले 11 साल के बच्चे के घर का घेराव कर उसपर हमला करना चाहते थे। सूचना मिलने पर वहां पहुंची पुलिस ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उसे थाने लेकर आई थी। जिले के पीजी (पब्लिक ग्रीवांस) सेल को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। 11 साल का बच्चा परिजनों के साथ खिचड़ीपुर गांव में रहता है।
विज्ञापन
रविवार शाम उसका एक नाबालिग से झगड़ा हो गया। नाबालिग ने उसपर हमला कर दिया। 11 साल का बच्चा बच गया लेकिन उसने नाबालिग पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में नाबालिग घायल हो गया। नाबालिग के परिवार वाले 11 साल के बच्चे के घर का घेराव कर दिया। वह बच्चे पर हमला करना चाहते थे। इसी दौरान सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर थाने आ गई। देर रात बच्चा उनके हवाले किया गया। परिवार वालों ने पुलिस पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन