फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10th exam result will be issued same certificate

10वीं के परीक्षा परिणाम का एक ही प्रमाणपत्र होगा जारी, परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया फैसला

Sat, 16 Mar 2019 02:27 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Mar 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
10th exam result will be issued same certificate
सांकेतिक तस्वीर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम जारी करने के लिए एक ही प्रमाणपत्र जारी होगा। इस प्रमाणपत्र में ही अंकपत्र व प्रमाणपत्र की विषयवस्तु होगी। हाल ही में हुई बोर्ड परीक्षा समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है। बोर्ड की यह व्यवस्था वर्तमान में चल रही परीक्षाओं पर ही लागू होगी। यह सर्टिफिकेट कम स्टेटमेंट ऑफ मार्क्स माना जाएगा। फिलहाल इसकी शुरुआत 10वीं कक्षा से ही की जा रही है। 

विज्ञापन


बोर्ड के संशोधित नियमों के अनुसार, एक ही सर्टिफिकेट पर पास-फेल, कंपार्टमेंट लिखा होगा। यदि इंप्रूवमेंट या अतिरिक्त विषयों के परिणाम होंगे तो वहां एक्सएक्सएक्स लिखा होगा। इंप्रूवमेंट या अतिरिक्त विषय की परीक्षा के परिणाम जारी होने पर सभी विषयों के अंकों के साथ प्रमाणपत्र जारी नहीं होगा। बल्कि केवल जिस विषय की परीक्षा दी होगी, उसी के लिए अंक तालिका जारी की जाएगी। 
विज्ञापन


विषय परिवर्तन का अनुरोध 15 जुलाई के बाद स्वीकार नहीं
आगामी सत्र 2019-20 से कक्षा 10वीं या 12वीं में छात्र विषय में परिवर्तन का अनुरोध करना चाहेंगे तो वह 15 जुलाई के बाद स्वीकार नहीं होगा। बोर्ड ने इसमें बदलाव कर दिया है। पहले यह तिथि 31 अगस्त तक तय थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed