फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   101 corona positive patients found in ghaziabad

गाजियाबाद में मिले 101 कोरोना संक्रमित, 73 लोग हुए डिस्चार्ज

Tue, 11 Aug 2020 07:00 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 11 Aug 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
101 corona positive patients found in ghaziabad
कोरोना सैंपल लेती टीम - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में 101 मरीज आए हैं। विधायक व उनके परिवार के बाद अब गनर भी संक्रमित हुआ है। इलाज के बाद 73 मरीज संक्रमण मुक्त होकर डिस्चार्ज हुए हैं। मंगलवार तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5997 हो गई है। हालांकि इनमें से 4928 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। अभी 1014 मरीजों का होम आईसोलेशन व अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक प्रशासन ने 65 मौत की पुष्टि की है। मंगलवार को संक्रमित मरीजों में 94 मरीजों ने होम आइसोलेशन की अनुमति मांगी है।  

विज्ञापन

 
विधायक व उनके परिवार के 11 सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब उनका गनर भी संक्रमण की चपेट में आया है। गनर को एसआरएम में भर्ती कराया गया है। विधायक के छोटे भाई की पत्नी शिक्षिका हैं। उनके संक्रमण की चपेट में आने के बाद स्कूल के शिक्षकों को होम क्वारंटीन करने के साथ ही स्कूल को सैनिटाइज कराया गया है। वह शुक्रवार को स्कूल गई थीं, उसके दो दिन बाद संक्रमण की पुष्टि हुई थी।    
विज्ञापन


अस्पताल ने कोरोना मरीज को किया बाहर  
नेहरू नगर स्थित एक अस्पताल में भर्ती महिला मरीज में कोरोना की पुष्टि होने के बाद उसे अस्पताल से बाहर कर दिया गया। महिला के बेटा एंबुलेंस से अपनी मां को लेकर ईएसआई अस्पताल पहुंचा तो वहां पर भर्ती होने के लिए दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के बेटे ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में गार्ड की नौकरी करता है। दो दिन पहले मां की तबीयत खराब हुई तो ईएसआई अस्पताल के पैनल पर ले गया। वहां से निजी अस्पताल भेज दिया गया। रविवार को भर्ती होने के बाद सोमवार को कोरोना की जांच हुई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद दूसरे अस्पताल में ले जाने को कह दिया गया। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज ईएसआई अस्पताल के पैनल पर था और वहां पर कोरोना का इलाज हो रहा है, इसलिए उसे रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed